यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक साल पूरा होने पर Triumph दे रही अपनी दो बाइक्स पर हजारों रुपये का Discount, जानें क्या है Offer
ब्रिटिश वाहन निर्माता Triumph की ओर से भारतीय बाजार में बेहतरीन बाइक्स को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दो बाइक्स के एक साल पूरा होने के बाद हजार ...और पढ़ें

HighLights
- Triumph की दो बाइक्स पर कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है
- 31 जुलाई 2024 तक Speed 400 और Scrambler 400X पर यह ऑफर दिया जा रहा है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश दो पहिया निर्माता Triumph भारतीय बाजार में अपनी दो बाइक्स पर July 2024 के दौरान हजारों रुपये बचाने का मौका दे रही है। कंपनी की ओर से इस महीने में किन बाइक्स पर कितना Discount Offer दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मिल रहा ऑफर
ट्रॉयम्फ की ओर से भारत में सबसे सस्ती बाइक्स के तौर पर Speed 400 और Scrambler 400X को ऑफर किया जाता है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों बाइक्स पर July 2024 के दौरान हजारों रुपये की बचत करने का ऑफर दिया जा रहा है।
कितनी होगी बचत
कंपनी ने जानकारी दी है कि इन दोनों ही बाइक्स को खरीदने पर 10 हजार रुपये बचाने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर 31 July 2024 तक वैध रहेगा। इस दौरान बाइक खरीदने पर यह ऑफर दिया जाएगा। यह ऑफर इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि इन दोनों बाइक्स को भारतीय बाजार में एक साल पूरे हो चुके हैं। साल 2023 जुलाई में ही कंपनी की ओर से इनको भारत के बाजार में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें- Hero लाई Carbon Fiber वाली Centennial एडिशन बाइक, सिर्फ 100 ग्राहकों को मिलेगी डिलीवरी, जानें खासियत
कितनी है कीमत
कंपनी अपनी इन दोनों बाइक्स को 2.34 लाख रुपये और 2.64 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है। लेकिन Discount Offer के बाद इनको इस महीने में 2.24 और 2.54 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने कही यह बात
ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स यूके के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी पॉल स्ट्राउड ने कहा कि बजाज ऑटो के साथ सहयोग ने हमें ट्रायम्फ ब्रांड को दुनिया भर के कई और राइडर्स तक पहुँचाने में सक्षम बनाया है। साथ मिलकर, हम ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों का निर्माण उस पैमाने और गति से करते हैं जो पहले कभी हासिल नहीं हुई है, जबकि उच्च गुणवत्ता, प्रीमियम फिनिश और बारीकियों पर ध्यान बनाए रखने के लिए ट्रायम्फ प्रसिद्ध है। यह संयोजन भारत और दुनिया भर के हमारे सभी बाजारों में हमें मिली सफलता के कई कारणों में से एक रहा है।