यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद घर लाएं Tata Punch EV, जानें कितनी बनेगी EMI
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Punch EV को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस कॉम्पैक्ट एसयू ...और पढ़ें

HighLights
- Tata Punch EV को EMI पर खरीदने में हो सकता है फायदा
- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 15555 रुपये
- इलेक्ट्रिक एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Punch EV को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। सेफ्टी में पूरे 5स्टार हासिल करने वाली इस एसयूवी को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कितनी है कीमत
Tata की ओर से Punch EV के बेस वेरिएंट Smart को 10.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे दिल्ली में खरीदने पर कुल 11.76 लाख रुपये देने होंगे। इस कीमत में 10.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा 10730 रुपये आरटीओ, 52887 रुपये की इंश्योरेंस और अन्य चार्ज के तौर पर 12989 रुपये शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- सामान रखने की होती है परेशानी, तो 10 लाख रुपये में मिलती हैं ये पांच Cars, मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.76 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 9.76 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 15555 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 8.7 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.76 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 15555 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Punch EV के Smart वेरिएंट के लिए करीब 3.30 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 1506599 लाख रुपये देंगे।