Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Passenger Vehicles की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल, SIAM ने पेश किए आंकड़े

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 01:30 PM (IST)

    इंडियन ऑटो मार्केट में लगातार Passenger Vehicles की मांग बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 3890114 यूनिट पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच किए गए थे। पिछल ...और पढ़ें

    पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में उछाल देखने को मिला है।
    पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में उछाल देखने को मिला है।

    पीटीआई, नई दिल्ली। इंडियन ऑटो मार्केट में लगातार Passenger Vehicles की मांग बढ़ रही है। भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्तीय वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 इकाई हो गई है। उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

    Passenger Vehicles की बिक्री में उछाल

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 38,90,114 यूनिट पैसेंजर व्हीकल डिस्पैच किए गए थे। पिछले वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 यूनिट रही, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ये 1,58,62,771 यूनिट थी। समीक्षाधीन अवधि में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 यूनिट हो गई, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ये 2,12,04,846 यूनिट थी।

    इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बढ़ी सेल 

    इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2023 में 47,551 यूनिट की तुलना में 2023-24 में बढ़कर 90,996 यूनिट हो गई, जिसमें 91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। टाटा मोटर्स ने 64,217 यूनिट के पंजीकरण के साथ इस क्षेत्र का नेतृत्व किया, जो 2022-23 वित्तीय वर्ष में 38,728 यूनिट से 66 प्रतिशत अधिक है।

    यह भी पढ़ें- Mercedes ने बनाया इंडियन मार्केट के लिए मेगा प्लान, EV और Hybrid सहित 9 नई गाड़ियां मारेंगी एंट्री

    खबरें और भी