Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नई दोपहिया वाहन खरीदने का है प्लान? पिछले महीने सबसे अधिक बिके ये टू-व्हीलर्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 05:00 PM (IST)

    पिछले महीने Hero Splendor की जबरदस्त बिक्री हुई है। वहीं अन्य लोकप्रिय ब्रांड की टू-व्हीलर्स ने अच्छी खासी डिमांड देखी है। अगर आप भी नई दोपहिया वाहन ख ...और पढ़ें

    पिछले महीने इन दो पहिया वाहनों की तगड़ी डिमांड
    पिछले महीने इन दो पहिया वाहनों की तगड़ी डिमांड

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप नई टू व्हीलर कितने का प्लान बना रहे हैं तो आप सही जगह पर है क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप फाइव टू व्हीलर के बारे में जो पिछले महीने सबसे अधिक खरीदी गई है।

    Hero Splendor

    पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली टू व्हीलर की लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर का नाम पहले स्थान पर है, जहां कंपनी ने स्प्लेंडर की 3,42,526 यूनिट बेचने में कामयाब रही। सालाना ग्रोथ की बात करें तो, हीरो स्प्लेंडर को पिछले साल मई 2022 की कंपैरिजन में इस साल लगभग 31 फीसद अधिक खरीदा गया है।

    HONDA  ACTIVA

    2023 में सबसे अधिक बिकने वाली टू व्हीलर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर होंडा एक्टिवा है जिसकी पिछले महीने कंपनी 2,03,365 यूनिट सेल करने में कामयब रही। सालाना आधार पर होंडा एक्टिवा ने 36.11 फीसद का ग्रोथ हासिल किया है।

    बजाज पल्सर

    बजाज पल्सर मई 2023 में बिक्री में 85.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। मई 2023 में पल्सर की 1,28,403 यूनिट मोटरसाइकिलों को खरीदा गया है। वहीं पिछले साल मई 2022 में बेची पल्सर की 69,241 यूनिट बिकी थी। बजाज पल्सर वर्तमान में इस सूची में 11.56 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।

    खबरें और भी

    एचएफ डीलक्स

    एचएफ डीलक्स के बिक्री में गिरावट देखी गई, जो मई 2023 में 14.32 प्रतिशत घटकर 1,09,100 इकाई हो गई, जो मई 2022 में बेची गई 1,27,330 इकाइयों से कम है। 2023 हीरो एचएफ डीलक्स लेने के लिए अधिक सक्षम हो गया है। स्पोर्टियर स्टाइल वाले राइवल पर अब रंग और बॉडी ग्राफिक्स जबकि इसके इंजन को BS-VI - OBD-II के अनुरूप बनाया गया है।

    होंडा शाइन

    होंडा शाइन ने भी पिछले महीने मई 2022 में बेची गई 1,19,765 इकाइयों की तुलना में मई 2023 में 13.41 प्रतिशत योय डी-ग्रोथ के साथ 1,03,699 इकाइयों की बिक्री में कमी देखी। मई 2022 में 59,613 यूनिट्स की बिक्री हुई।