Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PMV EaS-E: मात्र चार लाख रुपये में आ रही भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार? 16 नवंबर को है लॉन्चिंग

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 07:18 PM (IST)

    PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में कल लॉन्च किया जा रहा है। इसे सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक कार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं इसे रोज के कामों क ...और पढ़ें

    India's Cheapest Electric Car Launching on 16 November 2022
    India's Cheapest Electric Car Launching on 16 November 2022

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। PMV EaS-E Electric Car: अब तक भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी है, जिसे 11.79 लाख रुपये में लाया गया है। वहीं MG मोटर्स भी इसका मुकाबला करने के लिए AIR EV पर जोरों से काम कर रही है। हालांकि, इन सबको पीछे छोड़ते हुए मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E (ईएएस-ई) लाने वाली है। इसे भारत की सबसी सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसे महज चार से पांच लाख रुपये के बीच लाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, सस्ती होने के बावजूद इसमें जबरदस्त रेंज देखने को मिलने वाली है।

    PMV EaS-E की बैटरी रेंज

    PMV EaS-E को रोजमर्रा के कामों को करने के लिए डिजाइन किया गया है। कहाजा रहा है कि है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार को 120 किमी से 200 किमी के रेंज के बीच चलाया जा सकता है। वहीं, यह तीन वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक द्वारा चुने गए वेरिएंट के हिसाब से ड्राइविंग रेंज अलग-अलग होगा।

    चार्जिंग की बात करें तो इस कार के लिए 3 kW एसी चार्जर दिया जा रहा है, जिससे कि गाड़ी की बैटरी 4 घंटे से भी कम समय में चार्ज हो सकेगी।

    PMV EaS-E के फीचर्स

    PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार को बहुत से लेटेस्ट फीचर्स से लैस किए जाने की उम्मीद है। इसमें क्रूज कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी हेडलाइट्स, टेल लैंप और डीआरएल, अलॉय व्हील, ओवर-द-एयर अपडेट और एसी, लाइट, विंडो और हॉर्न के लिए रिमोट कंट्रोल फीचर को रखा जा रहा है।

    साइज की बात करें तो यह एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है, जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm ऊंची होगी। इसमें 2,087mm का व्हीलबेस दिया जा सकता है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm होगा। बता दें कि इसका छोटा साइज खास शहरों में आसानी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी देखें-

    Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे

    Car Sunroof से बाहर निकले तो जान पर आ सकती है आफत, साथ में कटेगा चालान!