Porsche Taycan हो सकती है बंद, क्या है कारण?
भारत सहित दुनिया के कई देशों में पोर्श की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के सभी देशों में महंगी और स्पोर्ट्स कारों को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में कई कारों को Porsche की ओर से ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से Porsche Taycan को बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसका क्या कारण हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बंद होगी Porsche Taycan
लग्जरी और स्पोर्ट्स कार निर्माता पोर्श की ओर से टेकेन को दुनिया के कई देशों में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस गाड़ी को बंद करने की तैयारी कर रही है।
क्या है कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में इसकी बिक्री में वैश्विक स्तर पर 60 फीसदी से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान इसकी सिर्फ 16339 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। जबकि 2023 में यह संख्या 40960 यूनिट्स की थी।
रोका गया उत्पादन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ सालों में इस गाड़ी के उत्पादन को भी कई बार रोका गया है।
आधिकारिक पुष्टि नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही निर्माता इस गाड़ी को 2030 तक चरणबद्ध तरीके से बंद करने की योजना बना रही है। लेकिन अभी इसकी औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
क्या है खासियत
भारत में इस इस गाड़ी को ऑफर किया जाता है। जिसमें ईवी के तीन विकल्प मिलते हैं। जिससे इस गाड़ी को 630 से 668 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है, जिसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट, 10 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, ऑटो पार्किंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 2.75 करोड़ रुपये तक है।
यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्या खरीदने में होगा फायदा?
