Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajmargyatra App: National Highway पर यात्रा करने से पहले इंस्टॉल कर लीजिए ये ऐप, बेहद आसान हो जाएगा सफर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 07:17 PM (IST)

    Rajmargyatra App for travelers NHAI ने डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव को बढ़ावा देते हुए Rajmargyatra एप्लिकेशन जारी किया है। इसमें देश के सभी National Highw ...और पढ़ें

    rajmargyatra app what is rajmargyatra app how does it works
    rajmargyatra app what is rajmargyatra app how does it works

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार सड़को की स्थिति को सुधारने के साथ-साथ तकनीक का भी विकास हो रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों को ओवरस्पीड नोटिफिकेशन, मौसम पूर्वानुमान, पास के टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप और अस्पताल आदि की जानकारी मिलती रहेगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    Rajmargyatra app कैसे करेगा काम

    NHAI ने डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव को बढ़ावा देते हुए इस एप्लिकेशन को जारी किया है। इसमें देश के सभी National Highway के बारे में जानकारी को एकत्रित किया गया है। आप RajmargYatra ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। RajmargYatra ऐप की मदद से यात्री अपने ट्रेवल के दौरान हुई किसी दिक्कत के बारे में शिकायत कर सकेंगे, साथ ही जियोटैग की मदद से फोटो भी अपलोड कर सकेंगे।

    RajmargYatra App से कर सकेंगे शिकायत

    इसके साथ ही ऐप द्वारा हर एक शिकायत को एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा, जिसकी मदद से आपके द्वारा की गई शिकायत पर आप नजर रख पाएंगे और ये जान सकेंगे कि आपकी समस्या कब और किस तरह से हल हो पाएगी। इसके लिए एक वेब पोर्टल भी बनाया गया है, जिसकी मदद से संबंधित अधिकारी आपकी समस्या का आसानी से निवारण कर पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि अगर आपकी शिकायत पर स्थानीय अधिकारी नियत समय में कोई जवाब नहीं देता है तो ये अपने आप ही हाई लेवल पर चलेगी।

    FASTag में भी होगा मददगार

    इसकी मदद से आप अपने FASTag को भी रिचार्ज कर सकेंगे। साथ ही इसमें बचे बैलेंस के बारे में बी पता लगा सकेंगे। ये ऐप आपकी बहुत सारी गतिविधियों रर भी निगरानी रखेगा। अगर आप लिमिटेड स्पीड से तेज वाहन चलाएंगे तो RajmargYatra ऐप आपको पॉप-अप मैसेज भेजागा। साथ ही ये आपको निकटतम टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप और वेदर अपडेट जैसी जरूरी चीजों के बारे में भी बताएगा।

    खबरें और भी