Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के कलेक्‍शन में शामिल हुई Lexus LM350, जानें क्‍या हैं खूबियां

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:18 PM (IST)

    बॉलीवुड स्‍टार Ranbir Kapoor और Alia Bhatt को भी लग्‍जरी कारों का काफी ज्‍यादा शौक है। बी- टाउन के इस हॉट कपल ने अपनी गैराज में हाल में ही नई कार के त ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने Lexus की LM350 को खरीदा है।
    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने Lexus की LM350 को खरीदा है।

    HighLights

    1. Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के Car collection में शामिल हुई नई MPV
    2. Lexus की लग्‍जरी MPV LM350 को रणबीर कपूर और आलिया ने खरीदा
    3. एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत दो करोड़ रुपये से शुरू होती है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने अपनी कलेक्शन में नई कार को शामिल किया है। बी-टाउन की इस जोड़ी ने हाल में ही Lexus LM350 को खरीदा है। जापानी वाहन निर्माता की इस लग्‍जरी एमपीवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने खरीदी Lexus LM350

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने गैराज में हाल में ही लेक्‍सस की LM350 को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से इसकी जानकारी मिली है।

    कैसे हैं फीचर्स

    लेक्‍सस की ओर से LM350 में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें काले या सफेद रंग के विकल्‍प के साथ सीटों को चुना जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो को फ्रंट में दिया गया है। वहीं रियर में 48 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले, 23 स्‍पीकर के साथ ऑडियो सिस्‍टम दिया जाता है। इसके अलावा इसमें फोल्‍डेबल टेबल, वैनिटी मिरर, छोटा फ्रिज भी दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Turbo Petrol Cars: 10 लाख रुपये की कीमत पर मिलती हैं ये पांच सबसे ताकतवर टर्बो पेट्रोल कारें

    कितना दमदार इंजन

    लेक्‍सस ने एलएम 350 में 2.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है। जिससे एमपीवी को 192 हॉर्स पावर के साथ ही 240 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ गाड़ी में सीवीटी गियरबॉक्‍स को दिया गया है।

    कितनी है सुरक्षित

    लेक्‍सस की नई लग्‍जरी एमपीवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें लेक्‍सस सेफ्टी सिस्‍टम, डायनैमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट, स्‍टेयरिंग असिस्‍ट, लेन ट्रेसिंग असिस्‍ट, ऑटोमैटिक हाईबीम, एडेप्‍टिव हाई बीम सिस्‍टम, ब्‍लाइंड स्‍पॉट मॉनिटर, डिजिटल इनसाइड रियर व्‍यू मिरर, सेफ एग्जिट असिस्‍ट, डोर ओपनिंग कंट्रोल, प्री-कॉलिजन सिस्‍टम व्‍हीकल डिटेक्‍शन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    कंपनी की ओर से एलएम350 को दो करोड़ रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। जबकि इसके दूसरे वेरिएंट को 2.5 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस एसयूवी को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया था।

    यह भी पढ़ें- Toll Tax Exemption: किस कैटेगरी के लोगों को नहीं देना पड़ता टोल, सरकार से मिलती है 100 फीसदी की छूट