Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranger Rover SV Ultra भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा कॉंसर्ट हॉल जैसा साउंड सिस्टम और 261 की टॉप स्पीड

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:28 PM (GMT+05:30)

    Range Rover SV Ultra: रेंज रोवर ने नए फीचर्स और तकनीक से लैस अपनी सबसे लग्जरी कार SV Ultra को पेश कर दिया है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रेंज रोवर ने Range Rover SV Ultra को पेश किया है। इसमें नए फिनिश के साथ दुनिया की पहली ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे यह अब तक की सबसे लग्जरी और आधुनिक रेंज रोवर बन गई है। इसमें बेहतरीन साउंड अनुभव के लिए SV Electrostatic Sound दिया गया है जो केबिन को कॉन्सर्ट हॉल जैसा बना देता है। इसमें बॉडी एंड सोल सीट्स और सेंसरी हाप्टिक फ्लोर भी शामिल है।

    इलेक्ट्रोस्टेटिक साउंट सिस्टम

    यह सिस्टम हर सीट के लिए पर्सनल का अनुभव देने के लिए 21 हल्के थिन-फिल्म ट्रांसड्यूसर दिए गए हैं। इन 21 इलेक्ट्रोस्टेटिक पैनलों को नए डिजाइन किए गए विंग्ड हेडरेस्ट, सीटबैक और छत सहित मौजूदा स्पीकर वाली जगहों पर लगाया गया है जिससे लगातार साफ साउंड, शानदार फ्रीक्वेंसी रेंज और बिना किसी रुकानट के बेहतरीन क्लैरिटी मिलती है।

    इन इलेक्ट्रोस्टेटिक स्पीकरों को दमदार बेस देने के लिए 5 बेस लाउडस्पीकर और बॉडी एंड सोल सीट्स का साथ मिलता है।

    क्या हैं इसके फायदे?

    यह सिस्टम नेचुरल और साफ आवाज देने के लिए डिजाइन किया गया है। हर इलेक्ट्रोस्टेटिक स्पीकर में सिर्फ 1mm मोटी एक हल्की और तेल काम करने वाली मेंब्रेन होती है। यह मेंब्रेन दो मेटल की प्लेट्स के बीच होती है जिस पर ऑडियो सिग्नल काम करता है। यह पारंपरिक स्पीकर की तुलना में 1,000 गुना तेजी से काम करता है।

    इससे स्टूडियो या हेडफोन जैसा शानदार और क्रिस्प साउंड मिलता है और साथ ही इसकी वजह से कंपन या आवाज फटने की समस्या बहुत कम होती है।

    और क्या हैं फायदे?

    इस इलेक्ट्रोस्टेटिक स्पीकर तकनीक के कई और फायदे भी हैं। यह पारंपरिक कॉइल स्पीकर के मुकाबले 90% तक कम एनर्जी लेती है और वजन भी 90% तक बचाती है। इसके अलावा, इसे बनाने में किसी भी रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और कुल वजन के हिसाब से इसे 100% रीसाइकिल की जा सकने वाली और पुरानी चीजों से दोबारा बनी सामग्रियों से तैयार किया गया है।

    खबरें और भी

    डिजाइन और इंजन

    Range Rover SV Ultra में टाइटन सिल्वर नाम का खास एक्सटीरियर कलर दिया गया है जिसमें असली एल्युमिनियम के पार्टिकल्स और एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे लिक्विड मेटल जैसी चमक और शीशे जैसी फिनिश मिल सके। साथ ही, साटन प्लैटिनम इंसर्ट्स वाले 23 इंच के अलॉय व्हील्स और नए रेंज रोवर सेंटर कैप्स इसके लुक को और बढ़ाते हैं।

    Range Rover SV Ultra में 395kW का पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन दिया गया है जो शानदार परफॉर्मेंस और बेहतर आराम देता है।

    इंजन पावर और कीमत

    Range Rover SV Ultra में मिलने वाला इकलौता इंजन 540hp पावार वाला 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 है जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ AWD में आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 261kmph है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपए है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च; जानें क्‍या हुए बड़े बदलाव और कितनी है कीमत?