Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जनवरी 2023 में हो सकता है RE Super Meteor 650 की कीमतों का ऐलान, मिलेंगे 7 कलर ऑप्शन

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:40 AM (GMT+05:30)

    RE Super Meteor 650 रॉयल एनफील्ड को सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। अगर आप अपने लिए एक नई बुलेटखरीदने की सोच रहें हैं तो कंपनी जनवरी 2023 ...और पढ़ें

    जनवरी 2023 में हो सकता है RE Super Meteor 650 की कीमतों का ऐलान
    जनवरी 2023 में हो सकता है RE Super Meteor 650 की कीमतों का ऐलान

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Royal Enfield ने EICMA 2022 में अपनी नई मोटरसाइकिल RE Super Meteor 650 का प्रदर्शन कर दिया है। नई RE Super Meteor 650 को अब गोवा में राइडर मेनिया इवेंट में भारतीय लोगों के लिए प्रदर्शित कर दिया गया है। कंपनी इस मोटरसाइकिल के कीमतों की घोषणा जनवरी 2023 में कर सकती है।

    RE Super Meteor 650 कीमत

    इसकी कीमत भारतीय बाजार में लगभग 3.4-3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत होने की उम्मीद है। आपको बता दे ये मोटरसाइकिल 650cc प्लेटफॉर्म पर आधारित तीसरी रॉयल एनफील्ड है। हालांकि इसमें नई चेसिस और RE की कई पहली विशेषता है। वहीं ये प्लेटफॉर्म आज के समय में आरई इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 पर बेस्ड है।

    RE Super Meteor 650 इंजन

    मोटरसाइकिल को पावर देने के लिए इसमें 648cc, एयर और ऑयल-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन है जो 7,250rpm पर 47bhp की पावर और 5,650rpm पर 52Nm का टार्क जनरेट करता है. इसमें ब्रेकिग के लिए फ्रंट में 320m डिस्क और रियर में 300mm डिस्क मिलता है।

    RE Super Meteor 650 कलर ऑप्शन

    इस बाइक का वजन 241 किग्रा है। वहीं  ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है और इसमें 15.7 लीटर का फ्यूल टैंक भी है। इसे दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और टूरर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप कलर के शोकिन हैं तो कंपनी आपको इस मोटरसाइकिल में कुल 7 कलर के ऑप्शन दे रही है। स्टैंडर्ड वेरिएंट  5 कलर ऑप्शन में आएगा - एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन। इस बीच, टूरर के दो रंग विकल्पों - सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू में पेश किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    अपनाएं ये आसान टिप्स! एमर्जेंसी में खुद से करें बाइक को ठीक, जानें ये आसान स्टेप्स

    एक छोटी सी गलती पड़ सकती है आपके ऊपर भारी ! पहाड़ों पर कौन सा टर्न रहेगा आपके लिए राइट, जानें टिप्स

    बैटरी स्वैपिंग में प्रवेश करने से क्यों कतरा रहे मैन्युफैक्चरर्स ? एक्सपर्ट्स से समझें क्या है असल चुनौतियां