Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगस्त महीने में Renault Triber होगी लॉन्च, होगी सेगमेंट में सबसे सस्ती MPV

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 12 Jul 2019 11:37 AM (IST)

    Renault India ने हाल ही में अपनी पहली कॉम्पैक्ट MPV Triber से पर्दा उठाया था और अब कंपनी इसे अगस्त महीने में लॉन्च करने जा रही है ...और पढ़ें

    अगस्त महीने में Renault Triber होगी लॉन्च, होगी सेगमेंट में सबसे सस्ती MPV
    अगस्त महीने में Renault Triber होगी लॉन्च, होगी सेगमेंट में सबसे सस्ती MPV

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Renault India ने हाल ही में अपनी पहली कॉम्पैक्ट MPV Triber से पर्दा उठाया था, लेकिन कंपनी ने उस समय इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेनो की इस MPV को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि 2 महीने बाद देश में त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसका पूरा फायदा कार कंपनियां उठाना चाहेंगी।

    सूत्रों के मुताबिक इस कॉम्पैक्ट MPV की कीमत काफी प्रतिस्पर्धी होगी यानी कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 4.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रख सकती है, जो कि टॉप-एंड ट्रिम 6 लाख रुपये तक जाएगी। इसके अलावा जो दो अतिरिक्त सीटें हैं जिन्हें तीसरी पंक्ति में इंस्टॉल किया जाएगा, प्रत्येक को 3,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे भारत में किसी ओर MPV में नहीं दिया जा रहा। यानी इसका बेस मॉडल आपको तीसरी पंक्ति के बिना मिलेगा, जिसके लिए आप अलग से सीटें खरीद सकते हैं।

    Triber के चलते कंपनी उन युवा ग्राहकों को टार्गेट करेगी जो मॉडर्न लुक और ज्यादा जगह वाली किफायती MPV की तलाश कर रहे हैं। Renault Triber फ्रांस की कार निर्माता कंपनी की दूसरी MPV है, जिसमें पहली कम बिक्री वाली Lodgy है। Lodgy सिर्फ डीजल वेरिएंट में है, जिसके चलते अगले साल BS6 आने के बाद बंद कर दी जाएगी। Triber सिर्फ पेट्रोल-कार है और इसमें Kwid वाला 1 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इजंन दिया गया है जो 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT के साथ आएगा। Triber कंपनी की फ्रंट व्हील ड्राइव वाली MPV है जिसे Renault Kwid के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    भारत में अपनी इस MPV को बेचने के अलावा Renault दूसरे देशों में इसका निर्यात भी करेगी। इस कॉम्पैक्ट MPV की लंबाई 3,990 mm, चौड़ाई 1,739 mm, ऊंचाई 1,643 mm और व्हीलबेस 2,636 mm है। सबसे खास बात इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm है। इस MPV का वजन 947 किलोग्राम है, जो कि 1 लीटर पेट्रोल के लिए पर्याप्त है। फीचर्स के तौर पर कार में एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और ABS स्टैंडर्ड दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री और काफी कुछ सुविधाजनक फीचर्स दिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Hero और Yamaha ने बढ़ाए अपने टू-व्हीलर्स के दाम, जानें कितनी महंगी हुई बाइक्स

    आने वाली है Maruti Suzuki की 6 सीटर प्रीमियम MPV, अगले महीने होगी लॉन्च