Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day Parade में बाइक पर डेयर डेविल्स ने दिखाया हैरतअंगेज करतब, हौसला देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 02:45 PM (IST)

    भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय कर्तव्य पथ पर देती नजर आई। डेयर डेविल्स ने एक बार फिर से बेहतरीन स्टंट दिखाया है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे ...और पढ़ें

    'Dare Devils' showed amazing feat on bike in Republic Day Parade
    'Dare Devils' showed amazing feat on bike in Republic Day Parade

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस को मना रहा है। इसमें सेना के जवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय कर्तव्य पथ पर देती नजर आई। सालों से हम और आप भारतीय जवानों के शौर्य की झलक देखते आ रहे हैं। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 2023 गणतंत्र दिवस परेड संपन्न हुई।

    मोटरसाइकिल पर सिग्नल मोटर साइकिल राइडर डिस्प्ले टीम की प्रसिद्ध कोर डेयर डेविल्स ने बेहतरीन स्टंट दिखाया, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

    डेयर डेविल्स

    जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं, डेयर डेविल्स ने महिलाओं को भी इस टीम का हिस्सा बनाया। सेना की महिला अधिकारी स्टंट टीम का हिस्सा थीं। ऐसी ही एक अधिकारी थीं लेफ्टिनेंट डिम्पल भाटी, जो पिछले एक साल से क्रैक डेयर डेविल्स टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इनको पुरुष सहयोगियों से काफी समर्थन मिलता है। मोटरसाइकिल चालक बाइक को चलाते समय जमीन से कई फीट ऊपर बड़े कौशल से संतुलन साधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    33 स्टंट पर्सन का तूफानी करतब

    एक डेयर डेविल्स दो चलती बाइक्स के सहारे संतुलन बनाते हुए दिखाया, वहीं कुछ अन्य स्टंट करने वालों को चलती बाइक के ऊपर घूमते हुए देखा जा सकता है। इस स्टंट का हाइलाइट एक 'मानव पिरामिड' था, जिसमें नौ बाइक पर 33 स्टंट पर्सन थे। इन्होंने मानव पिरामिड भी बनाया है जिसको देख लोगों की तालियां भी नहीं रुक रहीं थीं।

    गणतंत्र दिवस 2023 का शानदार समापन

    इस करतब को  देख लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। ये टीम बाइक पर अपनी बेजोड़ और शानदार मानव संरचनाओं के लिए भी जानी जाती है।गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन वायु सेना के 45 विमानों, सेना के चार हेलीकॉप्टरों और नौसेना के एक विमान के फ्लाईपास्ट के साथ हुआ।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    इंतजार हुआ खत्म, शुरू हो गई Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग, जानें कबसे होगी कार की डिलीवरी

    टैक्सी के रूप में इस्तेमाल नहीं हो सकेंगी कमर्शियल गाड़ियां, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान