4.5 करोड़ की GMC Hummer EV चलाते नजर आए बॉलीवुड डायरेक्टर Rohit Shetty, 505 किमी है रेंज
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी को हाल ही में एक शानदार GMC Hummer EV चलाते हुए देखा गया, जिसकी कीमत लगभग ₹4.5 करोड़ है। यह इलेक्ट्रिक SUV अपने विशाल आक ...और पढ़ें

रोहित शेट्टी ने चलाई 4.5 करोड़ की दमदार Hummer EV।
HighLights
रोहित शेट्टी को ₹4.5 करोड़ की GMC Hummer EV चलाते हुए देखा गया।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि उन्होंने यह इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है या नहीं।
रोहित शेट्टी के पास Mercedes-Benz G63 AMG और Lamborghini Urus है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जितने जाने जाते हैं, उतना ही चर्चा में उनका लग्ज़री कार कलेक्शन भी रहता है। हाल ही में रोहित शेट्टी को एक बेहद खास और दमदार इलेक्ट्रिक SUV चलाते हुए देखा गया, जिसकी कीमत करीब ₹4.5 करोड़ बताई जा रही है। यह SUV कोई आम EV नहीं, बल्कि लेटेस्ट GMC Hummer EV है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित शेट्टी खुद इस विशालकाय Hummer EV को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले पुलिस स्टिकर लगी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो दिखाई देती है और उसके ठीक पीछे GMC Hummer EV चल रही होती है, जिसके स्टीयरिंग पर खुद रोहित शेट्टी बैठे हैं।
View this post on Instagram
क्या यह Hummer EV रोहित शेट्टी की है?
फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि रोहित शेट्टी ने इस Solar Orange रंग की GMC Hummer EV को खरीदा है या नहीं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह वाहन इस समय Big Boy Toyz के नाम पर रजिस्टर्ड है। Big Boy Toyz देश की जानी-मानी प्रीमियम यूज़्ड कार डीलरशिप है, जिसके साथ कई सेलेब्रिटी क्लाइंट जुड़े हुए हैं।
GMC Hummer EV की खासियत
रोहित शेट्टी जिस इलेक्ट्रिक SUV में नजर आए, वह नई जनरेशन की GMC Hummer EV है। यह SUV पूरी तरह इलेक्ट्रिक है और अपने साइज व पावर के लिए मशहूर है। इसके डाइमेंशन इसे भारत की सड़कों पर मौजूद ज्यादातर गाड़ियों से कहीं ज्यादा बड़ा बनाते हैं। इस खास मॉडल का 3X वेरिएंट बताया जा रहा है। यह SUV डुअल अल्टियम मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है। इसकी दावा की गई रेंज 505 किमी है। करीब 4,500 किलोग्राम से ज्यादा वजन होने के बावजूद यह SUV मात्र 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी बेहद खास बनाता है।ॉ
रोहित शेट्टी का लग्जरी कार कलेक्शन
GMC Hummer EV के अलावा रोहित शेट्टी के पास पहले से ही कई हाई-एंड लग्ज़री SUVs मौजूद हैं। वे अक्सर अपनी Mercedes-Benz G63 AMG में नजर आते हैं, जिसकी कीमत भी करीब 4.5 करोड़ रुपये है। यह SUV 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन से लैस है, जो 577 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा उनके गैराज में एक और पावरफुल SUV Lamborghini Urus है। यह भी 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ आती है और 641 bhp की पावर जेनरेट करती है।