Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield की मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान? जानिए 350cc में आने वाली इन 4 बाइक्स की कीमतें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 03:47 PM (IST)

    रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया है। बुलेट 350 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया जिसमें मिलिट्री स्टैंडर्ड और ब्लैक गोल ...और पढ़ें

    रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया है।
    रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप Royal Enfield की नई बाइक खरीदने चाहते हैं और आपकी चाहत 350 सीसी वाली बाइक खरीदने का है तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं 350 सीसी में आने वाली रॉयल एनफील्ड की सभी बाइक्स के बारे में।

    Royal Enfield Bullet 350

    रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को लॉन्च किया है। बुलेट 350 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया, जिसमें मिलिट्री, स्टैंडर्ड और ब्लैक गोल्ड शामिल है। नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत क्रमशः ₹1.74 लाख, ₹1.97 लाख और ₹2.15 लाख (एक्स-शोरूम) है।

    Royal Enfield 350cc मोटरसाइकिलों की कीमतें

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमत वेरिएंट के आधार पर ₹1.74 लाख से ₹2.15 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच आती है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत ₹1.93 लाख से ₹2.25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ₹1.50 लाख से ₹1.75 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 की कीमत ₹2.03 लाख से ₹2.26 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    Royal Enfield Bullet 350 इंजन

    Royal Enfield Bullet 350 में 349 cc का सिंगल -सिलेंडर, 4 स्ट्रोक एयर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। ये 20.2bhp और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।Royal Enfield Bullet 350 में 36.2kmpl का माइलेज देती है। इसके कारण इसमें माइलेज काफी बढ़िया मिलता है।

    खबरें और भी

    हालिया लॉन्च हुई बुलेट 350सीसी बाइक में आपको कई कलर ऑप्शन मिलते हैं। जैसे मिलिट्री वेरिएंट ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में वहीं टॉप स्पेक ब्लैक वेरिएंट गोल्ड ऑप्शन में आता है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड वेरिएंट में ब्लैक और मैरून ऑप्शन मिलता है।