Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Royal Enfield Himalayan 440 जल्द होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा ऑफ-रोड एडवेंचर का मजा

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:32 PM (IST)

    Royal Enfield Himlayan 440: रॉयल एमफील्ड हिमालयम 440 एक किफायती ऑफ-रोड बाइक होगी जिसे सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 443cc के इंजन मिलने की उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield जल्द ही भारत में Himalayan 440 को लॉन्च करक अपने एडवेंचर मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को बढ़ा सकता है। नई Royal Enfield Himalayan 440 एक रफ-टफ और मैकेनिकली रूप से सरल एडवेंचर बाइक हो सकती है। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स, इंजन और बाकी डिटेल्स के बारे में।

    इंजन और स्पेसिफिकेशन

    Himalayan 440 के Royal Enfield Scram 440 के प्लैटफॉर्म पर होने की उम्मीद है जिसमें 443cc का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर LS440 इंजन दिया जा सकता है। Scram 440 में यह मोटर 25.4bhp की पावर और 34nm का टॉर्क जनरेट करती है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है।

    व्हील और कंफर्ट

    Scram 440 के उलट Himalayan 440 में बंद हो चुकी Himalayan 411 की तरह 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलने की उम्मीद है। बड़ा फ्रंट व्हील, लंबे-ट्रेवल सस्पेंशन के साथ मिलकर इसकी ऑफ-रोड पावर में काफी सुधार करेगा। इसके अलाव, इसकी सीधी एर्गोनॉमिक्स और बेहतर विंड प्रोटेक्शन भी Himalayan 440 को एक आरामदायक टूरिंग मशीन बनाएंगे।

    डिजाइन और कीमत

    जबकि Himalayan 450 एक अच्छी तरह डिजाइन की गई मोटरसाइकिल है। इसलिए, ऐसी उम्मीद है कि 440 में एक फंक्शनल यूटिलिटेरियन डिजाइन होगा जिसमें एक लंबी स्टांस औ एडवेंचर के लिए रेडी बॉडीवर्क हो सकता है। Royal Enfield द्वारा Himalayan 440 को Himalayan 450 से नीचे रखने की उम्मीद है जिससे खरीदारों को किफायती एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल मिल सके। इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    Scram से अंतर

    इन दोनों बाइक्स के बीच सबसे बड़ा अंतर व्हील सेटअप होगा। Scram एक रोड-सेंट्रिक बाइक होने की वजह से 17-इंच के रियर व्हील के साथ 19-इंच का फ्रंट व्हील इस्तेमाल करती है। Himalayan को ऑफ-रोड बाइक होने की वजह से इसका फ्रंट व्हील 21-इंच होने की उम्मीद है जिसमें ट्यूब वाले टायर दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 750 टेस्टिंग के दौरान दिखी प्रोडक्शन रेडी, इस साल नवंबर में हो सकती है लॉन्च