Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield 650cc Himalayan और Scram को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है कंपनी, वैश्विक स्तर पर कर रही काम

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 10:14 AM (IST)

    भारतीय बाजार में बुलेट को सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद की जाती है। आपको बता दे रॉयल एनफील्ड आने वाले दिनों में अपनी कई दमदार बाइक्स को लेकर आने वाला ह ...और पढ़ें

    Royal Enfield 650cc Himalayan और Scram को लॉन्च करने की पुरी तैयारी में है
    Royal Enfield 650cc Himalayan और Scram को लॉन्च करने की पुरी तैयारी में है

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बुलेट को सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। वहीं वाहन निर्माता कंपनी इस समय एक साथ कई बाइक्स पर भी काम कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी कई सेगमेंट वाली बाइक्स को लेकर आने वाली है। हाल के दिनों में रॉयल एनफील्ड ने कई मोटरसाइकिल लॉन्च की है। जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है।

    कंपनी एक नई 450cc प्लेटफॉर्म को विकसित कर रही है

    आपको बता दें कंपनी एक नया 450cc प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। जिसका इस्तेमाल नई हिमालयन 450 और एक नई नग्न बाइक सहित 5 मोटरसाइकिलों को विकसित करने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी वैश्विक स्तर पर अपनी 650cc मोटरसाइकिल रेंज के विस्तार करने की योजना बना रही है।

    2023 में नई Super Meteor 650 लॉन्च कर सकती है

    रॉयल एनफील्ड आधिकारिक तौर पर जनवरी 2023 में नई Super Meteor 650 को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके अलावा , कंपनी SG650 अवधारणा पर आधारित एक नए क्लासिक 650 और शॉटगन 650 की टेस्टिंग भी कर रही है। इसी को जोड़ते हुए, Royal Enfield एक नया बुलेट 650 और एक फेयर्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 को विकसित कर रही है। इसके अलावा नई स्क्रैम्बलर 650 और एक नई हिमालयन 650 को विकसित कर रही है।

    लीक हुए  दस्तावेज

    आपको बता दे लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि नई रॉयल एनफील्ड 650 सीसी स्क्रैम्बलर 2024 में लॉन्च  हो सकती है। दूसरी ओर हिमालयन 650 2025 की शुरुआत में आ सकती है। 2023 और 2024 में बुलेट 650  लॉन्च हो सकती है।

    खबरें और भी

    2023 में कई मोटरसाइकिल लॉन्च हो सकती है

    भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम या स्क्रैम्बलर 650 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इससे ये पता चलता है कि कंपनी 2023 में कई मोटरसाइकिल को लॉन्च कर सकती है। ये व्हील्स, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, इंटरसेप्टर जैसे फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट, राउंड हैलोजन टर्न इंडिकेटर और एक राउंड एलईडी टेल-लाइट और हेडलैंप से लैस है।

    ये भी पढ़ें-

    Upcoming Maruti Cars : अपने बजट को करें तैयार, Maruti लेकर आने वाली है कई दमदार गाड़ियां

    कहीं गलत तो नहीं है स्टीयरिंग पकड़ने का आपका तरीका, अपनाएं ये टिप्स और ड्राइविंग को बनाएं सेफ