यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Royal Enfield Shotgun 650: दमदार इंजन के साथ 3.59 लाख रुपये में लॉन्च हुई ये बाइक, जानिए फीचर्स की डिटेल
लेटेस्ट लॉन्च बाइक में 648 सीसी का पेरलल एयरकूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन प्रदान किया गया है। यह इंजन 47 पीएस की अधिकतम शक्ति और 52.3 एनएम का पीक टॉर्क पैद ...और पढ़ें

HighLights
- बाइक तीन वेरिएंट में लॉन्च हुई है।
- इसमें 648 सीसी का इंजन दिया गया है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने भारतीय मार्केट में शॉटगन 650 मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। इसे कुछ हफ्तों पहले ही वैश्विक और यूएस के बाजारों में पेश किया गया था। चेन्नई बेस्ड वाहन निर्माता ने इस बाइक को दमदार इंजन के साथ उतारा है। यहां इसी के इंजन और फीचर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
3.59 लाख रुपये में हुई लॉन्च
मोटरसाइकिल को Custom Shed, Custom Pro और कस्टम स्पेशल वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके कस्टम शेड वेरिएंट को शीटमेटल ग्रे पेंट स्कीम के साथ 3.59 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत में लाया गया है।
.jpg)
जबकि कस्टम प्रो वेरिएंट Green Drill और Plasma Blue shades के साथ 3.70 लाख एक्सशोरूम कीमत में आया है। इसके टॉप वेरिएंट के लिए 3.73 लाख रुपये की कीमत एक्सशोरूम निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें- 2024 Mahindra XUV700 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, 13.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ हुए ये बदलाव
इंजन और ट्रांसमिशन
लेटेस्ट लॉन्च बाइक में 648 सीसी का पेरलल एयरकूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन प्रदान किया गया है। यह इंजन 47 पीएस की अधिकतम शक्ति और 52.3 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। दावा किया गया है कि ये 22 किमी/प्रति लीटर का माइलेजन देने में सक्षम है। इसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स
शॉटगन 650 में 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियल व्हील दिए गए हैं, इसमें दिए गए ब्रेक डुअल चैनल एबीएस के साथ आते हैं। बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग सिस्टम, ट्रिपर नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।