Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield बनाएगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें, Tamil Nadu में खुलेगा नया प्लांट; तैयारी जोरों पर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 08:56 AM (IST)

    पहले मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक नए प्लेटफॉर्म को तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म की वजह से रॉयल एनफील्ड की ...और पढ़ें

    रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक अगले साल तक दस्तक दे सकती है।
    रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक अगले साल तक दस्तक दे सकती है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। रॉयल एनफील्ड अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री मारने को पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इलेक्ट्रिक बाइक और आईसीई इंजन वाली मोटरसाइकिलों को बनाने के लिए रॉयल एनफील्ड ने तमिलनाडु में एक नया कारखाना स्थापित करने की योजना बना रही है।

    जानिए क्या कहती है इसपर रिपोर्ट

    रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल एनफील्ड ने पहले ही चेन्नई के बाहरी इलाके चेय्यर में 60 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। अगले 12-24 महीनों में 1,000 करोड़ रुपये से 1,500 करोड़ रुपये के बीच निवेश करने की योजना है।

    अगले साल तक पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तैयारी?

    रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक अगले साल तक दस्तक दे सकती है। इसे फिलहाल कोडनेम 'L' कहा गया है और इसके बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। कहा जा रहा है कि बाइक निर्माता जल्द ही Lकोडनेम वाली पूरी एल सीरीज को पेश कर सकती है। इसके प्रोडक्ट को L1A, L1B और L1C नाम से जाना जा रहा है और ये बिल्कुल नए प्रोडक्ट हो सकते हैं।

    Royal Enfield Electric Bike का पावरट्रेन

    पावरट्रेन के रूप में रॉयल एनफील्ड को इसके ICE इंजन के समान पावर का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो 250 से 300cc तक का पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए खास प्लेटफॉर्म को भी बनाया जा सकता है, जो स्पैनिश इलेक्ट्रिक डर्ट-बाइक निर्माता स्टार्क फ्यूचर से साझेदारी के तहत लिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इसमें कौन-कौन से लेटेस्ट फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।