Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield जल्द लाएगी 250cc इंजन वाली बाइक, जानिए पहला मॉडल कब होगा लॉन्च

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:00 PM (IST)

    Royal Enfield 250cc रॉयल एनफील्ड 250cc इंजन वाली बाइक लाने पर काम कर रही है। जिसे बनाने के लिए कंपनी की तरफ से हरी झंडी भी दे गई है। अगर यह बाइक मार्क ...और पढ़ें

    रॉयल एनफील्ड 250cc का पहला मॉडल 2026-27 में लॉन्च होगा।
    रॉयल एनफील्ड 250cc का पहला मॉडल 2026-27 में लॉन्च होगा।

    HighLights

    1. Royal Enfield 250cc इंजन प्लेटफॉर्म का कोडनेम V है।
    2. मोटर का आर्किटेक्चर सरल होने की संभावना है।
    3. 60 के दशक में रॉयल एनफील्ड के पास 250cc बाइक थीं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने अपनी हंटर 350 के लॉन्च के साथ ही अपने ब्रांड की कीमत और उसके साइज दोनों के मामले में पहले से ज्यादा सुलभ बनाया है। वहीं, अब कंपनी इससे और भी बेहतर करने पर काम कर रही है। कंपनी अब नए 250cc इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। आइए जानते हैं कि इस बाइक में क्या खास होने वाला है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

    रॉयल एनफील्ड 250cc का कैसा होगा इंजन

    रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड पिछले कई वर्षों से 250cc इंजन वाली बाइक लाने पर विचार कर रही है, लेकिन इसपर हाल ही में हरी झंडी मिली है। आंतरिक रूप से V प्लेटफॉर्म वाली इस 250cc इंजन की आने वाली यह बाइक सरल, सीधा आर्किटेक्चर के साथ आ सकती है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इसमें लिक्विड-कूल्ड शेरपा 450 के बजाय 350cc एयर-कूल्ड मोटर जैसे इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bajaj Freedom 125 में 2kg से ज्यादा क्यों नहीं दिया गया CNG टैंक? जानिए

    हाइब्रिड मोटरसाइ‌किल हो सकती है

    रॉयल एनफील्ड इस नए 250cc इंजन के साथ ही हाइब्रिड ऑप्शन पर भी विचार कर रही है। फिलहाल यह किसी बाइक के प्रोडक्शन मॉडल को बनाने के लिए कई इंजीनियरिंग अभ्यास किए जा सकते है। इस सेक्शन में केवल कावासाकी है जो हाइब्रिड मोटरसाइ‌किल की बिक्री करता है।

    रॉयल एनफील्ड की एंट्री लेवल मॉडल होगी

    अगर रॉयल एनफील्ड 250cc इंजन की बाइक लेकर आती है तो उनके लिए यह एक मिसाल की तरह होगी, जिसमें क्लिपर और मूल '65 कॉन्टिनेंटल जीटी 250 जैसी बाइक में मेन उदाहरण हैं। इसके साथ ही इस बाइक के आने के बाद यह रॉयल एनफील्ड के ओनरशिप में एंट्री लेवल मॉडल वाली मोटरसाइकिल भी होगी। रॉयल एनफील्ड की यह बाइक 2026 से 2027 के आसपास आ सकती है। जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किसी सुपरबाइक से कम नहीं हैं Kids Bike, बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये मोटरसाइकिल