Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Sales Report September 2022: इन वाहन निर्माता कंपनियों का रहा जलवा, बढ़ोतरी देख आप भी जाएंगे चौंक

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:14 PM (IST)

    Car Sales Report September 2022 सितंबर के महीने में कंपनियों की सालाना और मंथली ग्रोथ हुई है। टोयोटा को जहां 66% की ईयरली ग्रोथ मिली तो टाटा मोटर्स क ...और पढ़ें

    Car Sales Report September 2022: इन वाहन निर्माता कंपनियों का रहा जलवा
    Car Sales Report September 2022: इन वाहन निर्माता कंपनियों का रहा जलवा

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Sales Report September 2022: एक के बाद एक सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी -अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर रही है। हालांकि पिछले महीने से ही त्योहारी का सीजन चालू हो चुका है। इसमें सभी वाहन निर्माता कंपनियों को काफी फायदा देखने को मिल रहा है। 

    Tata Motors

    सितंबर का महीना टाटा मोटर्स के लिए काफी शानदार हा है। कंपनी को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में सितंबर 2021 की तुलना में बीते महीने 42.1% की ईयरली बढ़ोतरी मिली है। वहीं पिछले साल सितंबर में 1.71 लाख यूनिट सेल की थी, जो पिछले महीने बढ़कर 2.43 लाख यूनिट्स हो गई है। सितंबर 2022 में कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 44% बढ़कर 80,633 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी दौरान 55,988 यूनिट्स थी। इतना ही नहीं कंपनी ने पिछले महीने कमर्शियल व्हीकल की 32,979 यूनिट्स की सेल की है। जबकि सितंबर 2021 में  30,258 यूनिट्स की सेल हुई थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Tata Motors Sales Report: सितंबर के महीने में टाटा मोटर्स की रही बल्ले-बल्ले, इतने प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

    Mukesh Ambani Car Collection: मुकेश अंबानी के कलेक्शन में जुड़ी नई कार, कीमत इतनी की खरीद लेंगे नया घर

    Hyundai Motor

    हुंडई  मोटर इंडिया ने सितंबर 2022 में  38% बढ़कर 63,201 यूनिट्स हो गई है। सितंबर 2021 में कंपनी ने  45,791 यूनिट्स की सेल की थी। पिछले महीने डोमेस्टिक थोक सेल्स 49,700 यूनिट्स थी, जो सितंबर 2021 में 33,087 यूनिट्स की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक थी। पिछले महीने एक्सपोर्ट 12,704 यूनिट्स से बढ़कर 13,501 यूनिट्स की हो गई है।

    MG Motor

    एमजी मोटर इंडिया ने सितंबर में 17% बढ़कर 3,808 यूनिट्स हो गई है। वाहन निर्माता कंपनी ने सितंबर 2021 में 3,241 यूनिट्स की सेल की थी। एमजी मोटर ने कहा कि सप्लाई चेन में बाधा के चलते कार की वेटिंग पीरियड अभी भी 3 से 6 महीने तक की चल रही है। एमजी के  ग्लोस्टर, जेडएस ईवी, हेक्टर और एस्टर जैसे मॉडल अच्छा परफॉर्म कर रही है।

    खबरें और भी