Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेकंड हैंड सुपर बाइक खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल, वरना हो जाएंगे धोखाधड़ी के शिकार

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 12:05 PM (IST)

    अगर सुपर बाइक के शौकीन है और बजट के कारण बाइक को खरीद नहीं पा रहे तो आप सैकेड हैड खरीद सकते हैं। लेकिन आपको सुपर बाइक खरीदने से पहले कई बातों की ख्याल ...और पढ़ें

    सेकंड हैंड सुपर बाइक खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
    सेकंड हैंड सुपर बाइक खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Second Hand Super Bike : अगर आपको सुपरबाइक चलाना काफी पसंद है लेकिन बजट अधिक न होने के कारण आप इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो आप अपने लिए सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। मगर आपको सेकंड हैंड सुपर बाइक खरीदने से पहले कई बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आगे चलकर आप किसी धोखाधड़ी या फिर किसी फ्रॉड के शिकार न हो जाए।

    बजट  को करें तैयार

    अगर आप बाइक ही नहीं कुछ भी चीज खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उस चीज का बजट तैयार कर ले। ताकि आपका बजट बाद में उधर न हो। अगर आपका बजट कम है तो आप शोरूम से जाकर नई सुपर बाइक नहीं खरीद सकते लेकिन आप इतने ही बजट में पुरानी मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं।

    चालान करें चेक

    अगर आप कोई भी पुरानी बाइक या सुपरबाइक खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आप पुरानी बाइक की चालान की जांच जरूर करें। दरअसल कई लोग चालान होने के बाद बाइक को बेचने की तैयारी करते हैं। अगर आप बिना चेक करें बाइक को ले लेते हैं तो आपको हजारों का चूना लग सकता है। इसके लिए आप बाइक का नंबर डालकर मालिक का नाम चेक करें। इंश्योरेंस और आरसी की भी जांच करें ।

    बाइक की हालत करें चेक

    आप सैकेड हैड सुपरबाइक खरीद रहे हैं ऐसे में उस बाइक में सुपरबाइक वाले फीचर्स को देख ले,ताकि आपको बाद में बाइक को खरीदने के बाद अफसोस न हो। बाइक की ऊपरी कंडीशन पर जरूर नजर डालें। मोटरसाइकिल के आगे और पीछे के पहिए, सस्पेंशन, ब्रेक, हेड लाइट को जरूर कर लें। इसके साथ ही बाइक के माइलेज के बारें में जरूर पता कर ले।

    खबरें और भी

    इंजन

    जब भी आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदे एक बार इंजन और परफॉर्मेंस के बारें में जरूर पता कर ले। इतना ही नहीं एक बार खुद ही बाइक की टेस्ट ड्राइव करके देखें। ताकि आपको खरीदने से पहले ही संतुष्ट हो जाए कि बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस बढ़िया है।  इसके साथ ही चेचिस नंबर और व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर को मैच करके देख लें।

    ये भी पढ़ें-

    अगर शीशे को बंद करके करते हैं ड्राइव तो कार में जरूर लगाएं ये एक्सेसरी, हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार

    सड़क पर हो ऊंचे ब्रेकर या गड्ढे तो किस बात की टेंशन आराम से निकल जाएगी ये कारें