Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    March 2024 में देश में रही इन सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग, जानें टॉप-5 में शामिल हुई ये MPV और SUV

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:00 AM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। Mar ...और पढ़ें

    Best Selling 7 Seater Car In March 2024 लिस्‍ट में कौन सी MPV and SUV शामिल हुईं। आइए जानते हैं।
    Best Selling 7 Seater Car In March 2024 लिस्‍ट में कौन सी MPV and SUV शामिल हुईं। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। March 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

    Mahindra Scorpio

    7 Seater SUV के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी की March 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 15151 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल मार्च महीने में इनकी कुल बिक्री 8788 यूनिट्स हुई थी।

    Maruti Ertiga

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी (7 Seater MPV) की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। बीते महीने इस एमपीवी की कुल 14888 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। जबकि साल 2023 के मार्च में इसकी कुल 9028 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Car Sales In March 2024: मार्च महीने में देश में सबसे ज्‍यादा हुई इन कारों की बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन सी कारें हुई शामिल

    Mahindra Bolero

    स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 10347 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2023 के दौरान इसकी कुल 9546 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।

    खबरें और भी

    Toyota Innova

    जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 9900 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल मार्च में इसकी सिर्फ 8075 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Mahindra XUV700

    बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में महिंद्रा की तीसरी एसयूवी XUV700 भी शामिल हुई। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 6611 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले मार्च 2023 में इस एसयूवी को 5107 लोगों ने खरीदा था।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO के लॉन्‍च से पहले कंपनी दे रही इस SUV पर तगड़ा डिस्‍काउंट, मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका, जानें डिटेल