Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vehicle Sale: September में कारों की बिक्री में गिरावट, दो पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी, SIAM ने जारी की रिपोर्ट

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 01:29 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन यात्री कार की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑ ...और पढ़ें

    SIAM के मुताबिक सितंबर-2024 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
    SIAM के मुताबिक सितंबर-2024 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. सितंबर के दौरान कुल 2421368 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई
    2. यात्री वाहन सेगमेंट में 315689 यूनिट्स की बिक्री हुई
    3. दो पहिया वाहनों की बिक्री 2025993 यूनिट्स हुई

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से September 2024 के दौरान देशभर में हुई वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। सियाम के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल September महीने में बिक्री कैसी रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Siam से मिली बिक्री की जानकारी

    सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में September 2024 के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में हल्‍की गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने में कुल 24.21 लाख से ज्‍यादा वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा यात्री वाहन सेगमेंट की बिक्री में हल्‍की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन तीन पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

    यह भी पढ़ें- Swift और Creta नहीं September 2024 में Ertiga बनी पहली पसंद, बिक्री के मामले में Top-10 में शामिल हुई ये कारें

    फेस्टिव सीजन से उम्‍मीद

    सियाम के अध्‍यक्ष शैलेष चंद्रा के मुताबिक कुल मिलाकर 2024-25 की दूसरी तिमाही में 8.9 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। सितंबर महीने के दौरान कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और पितृ पक्ष के कारण बिक्री में कमी आई है। जिसका असर कुछ सेगमेंट की बिक्री पर हुआ है। फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की उम्‍मीद है। सियाम के डायरेक्‍टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि यात्री वाहन सेगमेंट में भले ही गिरावट आई है लेकिन दो पहिया और तीन पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी (September 2024 Vehicle Sales) हुई है।

    कितनी हुई बिक्री

    सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में September 2024 के दौरान कुल 2421368 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें यात्री वाहन सेगमेंट में 315689 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री 2025993 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 79683 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर September 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 316908 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1749794 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 74671 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।

    खबरें और भी

    दूसरी तिमाही में कैसी रही बिक्री

    सियाम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्‍तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जुलाई से सितंबर के बीच देशभर में 6663875 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें 1055137 यात्री वाहन हैं। 220643 यूनिट्स कमर्शियल वाहन, 208718 यूनिट्स तीन पहिया वाहन और 5179349 यूनिट्स दो पहिया वाहन हैं।

    यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर Honda की ये पांच कारें नहीं हैं सुरक्षित, Crash Test में मिल चुकी है बेहद खराब रेटिंग