Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skoda Kushaq और Slavia में मिलेगा नया कलर ऑप्शन, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 06:23 PM (IST)

    Skoda Kushaq and Slavia इस साल कुशक और स्लाविया में बहुत सारे बदलाव किए गए है। आपकोे बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से इस कार में आपको कई नए कलर ऑ ...और पढ़ें

    Skoda Kushaq और Slavia में मिलेगा नया कलर ऑप्शन
    Skoda Kushaq और Slavia में मिलेगा नया कलर ऑप्शन

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो इंडिया ने इस साल कुशक और स्लाविया में बहुत सारे बदलाव किए है, इन्ही बदलाव में से एक नई पेंट की योजना हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा कुशाक को हाल ही में नई लावा ब्लू पेंट स्कीम में एक डीलरशिप के बाहर देखा गया था, जिसे अब बंद हो चुके ऑक्टेविया से लिया गया है। यह रंग कोडियाक और सुपर्ब सहित स्कोडा की प्रीमियम रेंज में भी आती है।

    Skoda Kushaq और Slavia

    ऑक्टेविया के बंद होने से, ऐसा लगता है कि लावा ब्लू शेड अब इसके बजाय कुशक और स्लाविया पर आएगा। कलर ऑप्शन इसमें काफी प्रिमीयम लगता है। ये भी अनुमान है कि कंपनी इसके लुक में भी कुछ बदलाव कर सकती है। जिन लोगों को इस रंग की ऑक्टेविया नहीं मिली, उनके लिए स्लाविया आपकी अगली पसंद होगी। डीलरशिप पर पहले से ही कार के साथ, एक आधिकारिक घोषणा कंपनी कर सकती है। स्कोडा ऑक्टेविया को लावा ब्लू शेड के साथ पेश किया गया था, जो अभी भी कोडिएक और सुपर्ब पर उपलब्ध है।

    Skoda Kushaq और Slavia कलर ऑप्शन

    स्कोडा कुशक को वर्तमान में पांच मोनोटोन कलर ऑप्शन- हनी ऑरेंज, टोर्नाडो रेड, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील और ब्रिलियंट सिल्वर में पेश किया गया है। इसमें डुअल-टोन ऑप्शन भी हैं। स्कोडा स्लाविया में भी वही रंग हैं लेकिन हनी ऑरेंज की जगह क्रिस्टल ब्लू शेड ने ले ली है। यह देखने की जरूरत है कि क्या स्कोडा इंडिया स्लाविया पर लावा ब्लू शेड को एक अलग ऑप्शन के रूप में पेश करेगी जिसके कारण क्रिस्टल ब्लू पेंट स्कीम पूरी तरह से बदल जाएगा।

    Skoda Kushaq और Slavia इंजन

    दोनों स्कोडा कारें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। दोनों MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में- 6-स्पीड मैनुअल, टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DSG यूनिट मिलता हैं। कुशाक और स्लाविया भारत में निर्मित होने वाली कुछ सबसे सुरक्षित कारें हैं और ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट के परिणाम में 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है।

    खबरें और भी

    Skoda Kushaq और Slavia कीमत

    इसको लेकर अभी एक आधिकारिक घोषणा नहीं आई है, इसमें आपको नए कलर ऑप्शन और फीचर्स भी मिल सकता है। स्कोडा स्लाविया ब्रांड की सबसे सस्ती पेशकश है, जिसकी कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि कुशाक रेंज की कीमत 11.59 लाख रुपये से शुरू होती है।