Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skoda Kylaq हुई लॉन्‍च, बेहतरीन फीचर्स के साथ देगी XUV 3XO, Brezza, Sonet, Nexon को टक्‍कर, जानें कितनी है Price

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 12:52 PM (IST)

    यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से नवंबर 2024 म ...और पढ़ें

    Skoda की Kylaq को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। जानें पूरी डिटेल।
    Skoda की Kylaq को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेक रिपब्‍लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से 06 November 2024 को नई SUV के तौर पर Skoda Kylaq को लॉन्‍च कर दिया है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ लाया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। कंपनी की ओर से इसकी क्‍या कीमत रखी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Skoda Kylaq

    स्‍कोडा की ओर से भारत में नई Compact SUV के तौर पर Skoda Kylaq को लॉन्‍च कर‍ दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई बेहतरीन फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें काफी दमदार इंजन भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- नए रंग और फीचर्स के साथ अपडेट हुई Hyundai Verna, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी

    कैसे हैं फीचर्स

    Skoda Kylaq में कंपनी की ओर से इसमें शाइनी ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, ड्राइवर और को-ड्राइवर की 6वे इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सिंगल पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ, 20.32 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस चार्जिंग, 25.6 सेमी इंफोटनेमेंट सिस्‍टम, ट्रंक में तीन किलोग्राम की क्षमता का हुक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

    कितनी है सुरक्षित

    Skoda Kylaq SUV में सुरक्षा का भी काफी ध्‍यान रखा गया है। एसयूवी में स्‍टैंडर्ड तौर पर 25 से ज्‍यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ईएससी, ट्रैक्‍शन कंट्रोल सिस्‍टम, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    स्‍कोडा की ओर से काइलैक एसयूवी में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिससे इसे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प को दिया गया है।

    कितनी है कीमत

    कंपनी की ओर से अभी Skoda Kylaq के सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत को सार्वजनिक किया गया है। इसे 7.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसके अन्‍य वेरिएंट्स की कीमतों की जल्‍द घोषणा दिसंबर में की जाएगी।

    कब शुरू होगी बुकिंग और कब मिलेगी डिलीवरी

    स्‍कोडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के लिए बुकिंग को दो दिसंबर 2024 से शुरू कर दिया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड शोरूम से इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकेगी। इसके अलावा एसयूवी की डिलीवरी को 27 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। एसयूवी को जनवरी में होने वाली Bharat Mobility 2025 में भी शोकेस किया जाएगा।

    किनसे होगा मुकाबला

    Skoda Kylaq को Compact SUV Segment में लाया गया है। इस सेगमेंट में पहले से ही भारत में Maruti Suzuki Breeza, Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। इन एसयूवी के साथ ही इसका सीधा मुकाबला Renault Kiger और Nissan Magnite के साथ भी होगा।

    यह भी पढ़ें- Citroen ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया Aircross का Xplorer Edition, कीमत में होगी 24 हजार रुपये की बढ़ोतरी