विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टर्बो इंजन के साथ 19.31 KM का माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस 8 लाख से सस्ती SUV पर ₹90000 तक की छूट

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:15 PM (IST)

स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kylaq पर अक्टूबर 2026 में 90,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट दे रही है। ...और पढ़ें

Skoda Kylaq के इंजन से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक की जानकारी

Skoda Kylaq के इंजन से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक की जानकारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी स्कोडा भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Skoda Kylaq को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर करती है। इसे अट्रैक्टिव डिजाइन टर्बो पेट्रोल इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें पांच लोग काफी आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2026 में Skoda Kylaq पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसपर 90,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम यहां पर इसके इंजन, फीचर्स, डिजाइन और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार में बता रहे हैं।

Skoda Kylaq का इंजन

Skoda Kylaq (2)

Skoda Kylaq में 999cc का 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 3-सिलेंडर इंजन है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसके माइलेज की बात करें तो इसका मैनुअल वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 19.31 km और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.05 km तक की दूरी तय करता है। इसका फ्यूल टैंक 45 लीटर का है।

Skoda Kylaq का डिजाइन

Skoda Kylaq

कंपनी इसे अपने मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में 3D रिब्स वाली ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और क्रिस्टलाइन LED टेललैंप्स दिए गए हैं। इसके Classic और Classic+ में 16-इंच स्टील व्हील्स, Signature और Signature+ में 16-इंच अलॉय व्हील्स, जबकि Sportline, Prestige और Prestige+ में 17-इंच अलॉय व्हील्स ऑफर किए जाते हैं।

Skoda Kylaq का इंटीरियर

Skoda Kylaq (3)

इसमें वेरिएंट के अनुसार 17.7 cm या 25.6 cm का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाता है। इसके अलावा, Signature+ और उससे ऊपर के वेरिएंट में 20.32 cm का Skoda Virtual Cockpit मिलता है।

  1. इलेक्ट्रिक सनरूफ
  2. क्लाइमेट्रोनिक ऑटोमैटिक AC और Air Care फंक्शन
  3. वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  4. वायरलेस फोन चार्जिंग
  5. एडजस्टेबल रियर AC वेंट्स
  6. रियर में दो USB Type-C चार्जिंग पोर्ट।
  7. वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  8. 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें
  9. लेदररेट सीटें
  10. एम्बिएंट लाइटिंग
  11. रियर सेंटर आर्मरेस्ट

Skoda Kylaq के सेफ्टी फीचर्स

Skoda Kylaq (4)

सेफ्टी के लिहाज से Skoda Kylaq में सभी वेरिएंट्स में कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसे Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

  1. एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
  2. इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD)
  3. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  4. ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
  5. मल्टी-कोलिजन ब्रेक
  6. इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक
  7. रियर पार्किंग सेंसर
  8. 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर
  9. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  10. रियर-व्यू कैमरा
  11. हिल होल्ड कंट्रोल

Skoda Kylaq के वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Skoda Kylaq (5)

Skoda Kylaq के सात वेरिएंट है, जो Classic, Classic+, Signature, Signature+, Sportline, Prestige और Prestige+ है। इसे Candy White, Brilliant Silver, Cherry Red, Carbon Steel, Deep Black, Lava Blue कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। इसे हाल ही में नया Steel Grey कलर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq पर ₹90,000 तक की छूट, Kushaq और Slavia पर भी मिल रहे हैं बंपर डिस्काउंट