विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे बैच में सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे Skoda Octavia RS, क्‍या है खासियत?

Published: Wed, 19 Aug 2026 11:59 AM (IST)

स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं की ओर से कुछ ऐसी कारों को भी भारत में ऑफर किया जाता है जो काफी खास होती हैं। ऐसी ही एक कार Skoda Octavia RS है। एक बार फिर से इस कार के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलते हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे पहले ऑफर किया गया है। अब कितनी यूनिट्स के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

फिर शुरू हुई बुकिंग

निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर Skoda Octavia RS के लिए फिर से बुकिंग को शुरू कर दिया है। इस गाड़ी को ऑनलाइन और डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है। दूसरे बैच में इस कार के लिए सिर्फ 50 यूनिट्स को उपलब्‍ध करवाया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

स्‍कोडा की ओर से ऑक्‍टाविया आरएस में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस सेडान कार में फुल ब्‍लैक इंटीरियर के साथ ही रेड इंसर्ट्स को दिया जाता है, जिससे यह देखने में काफी प्रीमियम लगती है। इसके साथ ही इसमें आरएस की बैजिंग के साथ स्‍पोर्ट्स कार वाली सीट्स को दिया जाता है। इसमें कार्बन फाइबर, 13 इंंच की सेंट्रल डिस्‍प्‍ले, नेविगेशन सिस्‍टम को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, इलेक्‍ट्रिक एडजस्‍टमेंट वाली सीट्स, मेमोरी फंक्‍शन और सीट कुशन, 10 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एल्‍यूमिनियम फिनिश पैडल्‍स, एलईडी मैट्रिक्‍स हेडलाइट्स, 18 और 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर एलईडी लाइट्स, के साथ कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

स्‍कोडा की इस कार में दो लीटर का टीएसआई इंजन दिया जाता है। जिससे गाड़ी को 265 हॉर्स पावर के साथ 370 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह पावर इसके पुराने वर्जन के मुकाबले 15 किलोवाट ज्‍यादा है। इसमें 7स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इस इंजन के साथ यह कार 6.4 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्‍पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।