Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Deol ने संभाला Land Rover Defender का स्टेयरिंग, लेकिन Seat Belt लगाना भूल गए, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 05:00 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'Border 2' की शूटिंग के दौरान Land Rover Defender चलाते हुए दिखे। सेना की वर्दी पहने हुए अभिनेत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सनी देओल ने चलाई लैंड रोवर डिफेंडर

    2. सेना की वर्दी में चलाई लैंड रोवर डिफेंडर

    3. वीडियो पर लोगों ने सीट बेल्‍ट पर किया कमेंट

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सितारों को भी महंगी कारों का काफी ज्‍यादा शौक है। कई मौकों पर अलग अलग अभिनेता कई महंंगी कारों में सफर करते हुए दिखाई देते हैं। हाल में ही Sunny Deol भी Land Rover Defender चलाते हुए नजर आए। सेना की वर्दी पहने हुए अभिनेता सीट बेल्‍ट लगाना भूल गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग किस तरह से यह गलती याद दिला रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Sunny Deol ने चलाई Land Rover Defender

    हाल में ही सनी देओल लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी देओल की एसयूवी चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। वीडियो में सनी देओल सेना की वर्दी में हैं और गाड़ी को चला रहे हैं।

    नहीं लगाई सीट बेल्‍ट

    सनी देओल का एसयूवी चलाते हुए वीडियो भले ही वायरल हो रहा है, लेकिन इस दौरान वह एक गलती कर बैठे। दरअसल, गाड़ी चलाते हुए सीट बेल्‍ट लगाना जरूरी होता है, लेकिन वीडियो में सनी ने सीट बेल्‍ट नहीं लगाई हुई।

    लोग पूछ रहे सवाल

    वीडियो में सनी देओल को सीट बेल्‍ट न लगाकर कार चलाते हुए देखने के बाद कई लोग सीट बेल्‍ट को लेकर कमेंट कर रहे हैं। कोई व्‍यक्ति पूछ रहा है कि सीट बेल्‍ट कहां गई तो कोई लिख रहा है कि डिफेंडर में सीट बेल्‍ट नहीं होती क्‍या।

    खबरें और भी

    Border 2 की शूटिंग कर रहे थे सनी देओल

    जिस समय सेना की वर्दी पहने हुए सनी देओल का यह वीडियो बनाया गया है, तब वह अपनी आने वाली फिल्‍म बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो को तब बनाया गया जब वह सेना की छावनी में गाड़ी चला रहे थे।

    वीडियो हुई वायरल

    सनी देओल की गाड़ी चलाते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। खबर लिखे जाने तक इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को 2.3 मिलियन लाइक मिल चुके हैं और करीब 18 हजार से ज्‍यादा लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।