Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SUV Sales: 2024 की पहली छमाही में Punch से लेकर Brezza तक की रही मांग, TOP-5 में शामिल हुईं ये SUV

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 10:29 PM (IST)

    भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। हर महीने इस सेगमेंट में वाहनों की बिक्री होती है। कई कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट म ...और पढ़ें

    जनवरी से जुलाई 2024 के बीच किन एसयूवी की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
    जनवरी से जुलाई 2024 के बीच किन एसयूवी की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. पिछले साल के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट में हुई 27 फीसदी की बढ़ोतरी
    2. सबसे ज्‍यादा रही टाटा, महिंद्रा, मारुति और हुंडई की एसयूवी की मांग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size Sedan Car सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको जनवरी से जुलाइ 2024 के दौरान Top Mid Size Sedan Cars की लिस्‍ट की जानकारी दे रहे हैं।

    पहली छमाही में हुई 9.57 लाख की बिक्री

    एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल की पहली छमाही के दौरान भी 9.57 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री इस सेगमेंट में हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में 27.42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2023 की पहली छमाही के दौरान यह संख्‍या 7.51 लाख यूनिट्स की थी।

    यह भी पढ़ें- July के दौरान Mid Size SUV की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, Top-5 में शामिल हुईं Mahindra Tata और MG

    पहले नंबर पर रही Tata Punch SUV

    टाटा की ओर से सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर पंच को ऑफर किया जाता है। कंपनी की यह एसयूवी जनवरी से जून 2024 के बीच सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की छह महीनों के दौरान 1.10 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।

    Top-3 में शामिल हुईं Creta और Brezza

    टाटा पंच के अलावा Top-3 की लिस्‍ट में Hyundai Creta और Maruti Brezza भी शामिल हुईं। हुंडई क्रेटा की पहले छह महीनों के दौरान 91 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मारुति ब्रेजा को 90 हजार से ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा है।

    खबरें और भी

    Top-5 में Scorpio और Nexon शामिल

    Top-3 के अलावा टॉप-5 में जिन एसयूवी को शामिल किया गया है उनमें महिंद्रा स्‍कॉर्पियो और टाटा नेक्‍सन हैं। महिंद्रा स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन की बाजार में काफी मांग होती है। स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की कुल 85 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है, जबकि टाटा नेक्‍सन की 80 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की देशभर में बिक्री हुई है।

    यह भी पढ़ें- Citroen Basalt Vs Maruti Grand Vitara: फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर