Suzuki SV650 को 2027 में मिलेगा बड़ा अपडेट, नए इंजन के साथ वापसी की तैयारी
Suzuki SV560: कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Suzuki SV650 को 2027 के लिए बड़ा अपडेट मिलेगा जिसमें SV-7GX का नया 654cc वी-ट्विन इंजन शामिल होगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड की रिपोर्ट से पुष्टी हुई है कि Suzuki SV650 को 2027 के लिए बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इस अपडेट के साथ इसमें 654cc वी-ट्विन इंजन का नया वर्जन मिलेगा जिसे इस साल की शुरुआत में SV-7GX पर पेश किया गया था। साथ ही, यह अपडेट यूरोपीय बाजारों में SV650 की वापसी का भी संकेत देता है जहां मौजूदा मॉडल को Euro5+ की वजह से बंद कर दिया गया है।
मॉडल कोड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CARB फाइलिंग में नए मॉडल की पहचान कोड SV650RQM7 के रूप में की गई है जहां M7 का मतलब 2027 मॉडल ईयर है जबकि RQ कोड का इस्तेमाल Suzuki की स्ट्रीट बाइक्स के लिए किया जाता है। SV650 को SV-7GX के मौजूदा सर्टिफिकेशन में जोड़ा जा रहा है इसलिए यह उसी इंजन और एमिशन कंट्रोल हार्डवेयर को शेयर करेगी जिससे Suzuki के लिए इस मॉडल को यूरोपीय बाजारों में दोबारा उतारना भी संभव हो सकेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि SV-7GX पर यह 654cc वी-ट्विन इंजन 73.4hp की अधिकतम पावर और 64nm का टॉर्क जनरेट करता है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
SV-7GX के कुछ बाकी फीचर्स अपडेट SV650 में भी आ सकते हैं। इसमें राइड-बाय वायर थ्रॉटल, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, दोनों तरफ काम करने वाला क्विकशिफ्टर और 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले शामिल हैं। यह अभी साफ नहीं है कि इसके चेसिस, सस्पेंशन या डिजाइन में कोई बदलाव किया जाएगा या नहीं।
कब हो सकती है लॉन्च?
SV650 विदेश में काफी लोकप्रिय मॉडल है लेकिन इसे हमारे बाजार में आधिकारिक तौर पर कभी नहीं बेचा गया था। ग्लोबल मार्केट के लिए अमेरिका में 2027 मॉडल ईयर की फाइलिंग से यह संकेत मिलता है कि इस साल के अंत में इसकी ग्लोबल अनवीलिंग हो सकता है।
