TATA Aeris भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, नए लुक और डिजाइन साथ मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स
TATA Aeris Facelift: टाटा एरिस को भारत में सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है जो टिगोर का ही नया मॉडल होगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में टाटो टिगोर के इस नए फेसलिफ्ट मॉडल के प्रोटोटाइप को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में हुए ट्रेडमार्क फाइलिंग से यह खुलासा हुआ है कि आने वाली Tigor Facelift का नाम बदलकर अब TATA Aeris कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल के डिजाइन और फीचर्स में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रिलीज हुआ टीजर
TATA ने आने वाला मॉडल की टीजर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अलग-अलग कार सेगमेंट में कई मोल्ड्स दिखते हैं। कैमरा एक ऐसे मोल्ड में आकर रुकता है जो एक कॉम्पैक्ट सेडान जैसा दिखता है। टीजर के लास्ट में लेफ्ट फ्रंट LED हेडलाइट सेअटप दिखता है।
View this post on Instagram
कैसा होगा डिजाइन?
TATA Aeris में बाहर की तरफ वैसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे हाल ही में लॉन्च हुई TATA Tiago में दिए गए हैं। फ्रंट में LED हेडलाइट सेटअप के साथ बीच में एक कनेक्टिंग बार होगा। ऐसी उम्मीद है कि यह कनेक्टिंग बार ग्लॉस ब्लैक फिनिश में होगा जैसा TATA Tiago में देखा गया है। हाल ही में फाइल किए गए डिजाइन से नए और साफ-सुथरे बंपर का पता चलता है जिसमें बड़े एयर वेंट्स और पिक्लेस-स्टाइल LED फॉग लैंप दिए गए हैं।
साइड प्रोफाइल और व्हील्स
गाड़ी क साइड में अलॉय व्हील्स का डिजाइन नया हो सकता है लेकिन इनका साइज पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है। अगर ध्यान से देखा जाए तो पेटेंट डिजाइन के ORVMs पर छोटा सा कर्व है जो संकेत देता है कि इस कार में 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। रियर में वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स के साथ साधरण बंपर दिए गए हैं और इसके टेललाइट्स को भी एक कनेक्टिंग बार के जरिए आपस में जोड़ा गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
टाटा एरिस के इंटीरियर और फीचर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि टाटा की इस कॉम्पैक्ट सिडान के इंटीरियर और फीचर्स हाल ही में लॉन्च हुई टाटा टियागो से लिए जाएंगे। इसमें एक नया डैशबोर्ड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया सेंटर कंसोल, नया स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
डिजाइन और फीचर्स में बदलाव के बावजूद TATA Aeris के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसमें वही, 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। यह इंडन CNG ऑप्शन के साथ भी मिल सकता है। इसका पेट्रोल इंजन 86hp की पावर देता है जबकि CNG पर यह 75.5hp की पावर जनरेट करता है।
बैटरी और रेंज
कंपनी TATA Aeris का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है जिसमें बंद ग्रिल और EV से जुड़े हिस्सों को छोड़कर बाकी डिजाइन एलिमेंट्स एक जैसे ही होंगे। इसमें भी वही 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्प मिलने की उम्मीद है जिसकी एक बार चार्ज करने पर अधिकतम रेंज 285 किमी होने का दावा किया गया है।
