Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जल्द लॉन्च होने वाली है टाटा की ये सीएनजी कारें, जानें माइलेज से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक की सारी डिटेल्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 04:24 PM (IST)

    हैचबैक सिंगल एडवांस ईयूसी और डायरेक्ट स्टेट सीएनजी के साथ आती है। इसमें मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर फ्यूल के बीच ऑटो स्विच और तेजी से रिफिलिंग भी है। अगर आप ...और पढ़ें

    टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों की लिस्ट
    टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों की लिस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने दो नई सीएनजी कारों शोकेस किया था। टाटा सीएनजी किट से लैस अपनी दो कारों टाटा अल्ट्रोज और टाटा पंच को जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। आइये जानते हैं इन सीएनजी कारों की खासियतों के बारे में।

    Tata Altroz CNG

    Tata Altroz CNG को 1.2L, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ ट्विन -सिलेंडर iCNG किट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। सीएनजी मोड में , ये 77बीएचपी की पावर और 97 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 37 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता और 60 लीटर की सीएनजी क्षमता है। इसमें सबसे बड़ी दिलचस्प बात ये है कि इसमें आपको काफी बूट स्पेस भी मिलता है। हैचबैक सिंगल एडवांस ईयूसी और डायरेक्ट स्टेट सीएनजी के साथ आती है। इसमें मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर, फ्यूल के बीच ऑटो स्विच और तेजी से रिफिलिंग भी है।

    TATA PUNCH CNG

    टाटा पंच सीएनजी में डायना -प्रो तकनीक से संचालित 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। सीएनजी मोड में यह 77bhp की पीक पावर और 97Nm का टार्क जनरेट करता है।अल्ट्रोज़ सीएनजी के समान, पंच में 60 लीटर की कुल क्षमता वाले दो सीएनजी टैंक हैं। मिनी एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट में ये दावा किया गया है कि यह 25 किमी /किलोग्राम से अधिक की ईंधन दक्षता प्रदान करता है। मॉडल को एक माइक्रो स्विच मिलता है।

    यह भी पढ़ें

    येलो या व्हाइट? आपके गाड़ी के लिए कौन से रंग की रोशनी रहेगी बेस्ट

    इन वजहों से गाड़ियों में लगती है आग, बचने के लिए जरूर फॉलो करें ये टिप्स

    खबरें और भी