Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Altroz CNG अगले माह हो सकती है लॉन्च, ये जानकारी आई सामने

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 03:09 PM (IST)

    Tata Altroz CNG जल्द ही भारतीय ग्राहकों के बीच आने वाली है। हाल ही में हुए 2023 Auto Expo में कंपनी ने इसे पेश किया था। Altroz CNG में ट्विन सिलेंडर ट ...और पढ़ें

    Tata Altroz CNG may be launched next month
    Tata Altroz CNG may be launched next month

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सबसे पॉपुलर कार कंपनियों में शुमार Tata Motors अगले माह अपनी Altroz CNG को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में हुए 2023 Auto Expo में कंपनी ने इसे पेश किया था। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर सकते हैं। अगर आप भी Altroz CNG का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं।

    ये है अपडेट

    2023 Auto Expo में कंपनी द्वारा पहली बार पेश की गई Altroz CNG जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे अगले माह ही ग्राहकों के लिए पेश कर देगी। वहीं इसके साथ ही पेश की गई Tata Punch CNG इस साल के अंत तक लान्च हो सकती है। Tata Motors नेक्सन, हैरियर और सफारी को भी इस साल नई स्टाइलिंग और अपडेटेड इंटीरियर्स के साथ लॉन्च कर सकती है।

    Altroz CNG को खास बनाता है ये फीचर

    कंपनी ने Tata Altroz CNG को सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ पेश किया है। Altroz CNG में ट्विन सिलेंडर टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते कार में 30 लीटर के CNG टैंक होने के बाद भी बूट स्पेस से कोई समझौता नहीं हुआ है। इसी वजह से Altroz CNG वर्तमान में मौजूद मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 से बेहतर साबित हो सकती है।

    अन्य फीचर्स

    कंपनी ने अपनी इस कार में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सी-पिलर्स पर लगे रियर डोर हैंडल, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, चमकदार ब्लैक फिनिश, टू-टोन सीट अपहोल्स्ट्री, सिल्वर फिनिश के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ पेश किया था और ये प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    वहीं CNG कार होने के लिहाज से इसमें सिंगल ईसीयू, मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर, एक माइक्रो स्विच, फायर प्रोटेक्शन डिवाइस और सीएनजी मोड में डायरेक्ट स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी इसे एंट्री-लेवल ट्रिम को 6.45 लाख रूपए और टॉप-स्पेक मॉडल को 10.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर बेचेगी।