Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Altroz CNG कल होगी लॉन्च, पेट्रोल मॉडल से इतनी हो सकती है महंगी?

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 11:12 AM (IST)

    कंपनी ने इसे एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ पेश किया था। CNG कार होने के लिहाज से इसमें सिंगल ईसीयू मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर एक माइक्रो स्विच फायर प्रोटेक्शन ...और पढ़ें

    अल्ट्रोज का सीएनजी मॉडल कल होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमतें
    अल्ट्रोज का सीएनजी मॉडल कल होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमतें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप भी नई सीएनजी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। टाटा मोटर्स कल यानी 19 अप्रैल को Altroz CNG कार लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस गाड़ी को पहली बार ऑटो एक्सपो में देखा गया था। ये मॉडल अपने सेगमेंट में पहली लीकेज डिटेक्शन तकनीक के साथ आता है जो किसी भी रिसाव के समय में पेट्रोल पर स्विच कर जाता है। आइये जानते हैं लॉन्च से पहले इसकी प्रमुख जानकारियों के बारे में।

    फीचर लोडेड सीएनजी कार

    कंपनी ने अपनी इस कार में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सी-पिलर्स पर लगे रियर डोर हैंडल, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, चमकदार ब्लैक फिनिश, टू-टोन सीट अपहोल्स्ट्री, सिल्वर फिनिश के साथ लेयर्ड डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ पेश किया था और ये प्रोडक्शन मॉडल में भी देखने को मिल सकता है। वहीं CNG कार होने के लिहाज से इसमें सिंगल ईसीयू, मॉड्यूलर फ्यूल फिल्टर, एक माइक्रो स्विच, फायर प्रोटेक्शन डिवाइस और सीएनजी मोड में डायरेक्ट स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    नया डुअल सिलेंडर सेटअप

    इस मॉडल के बारें में बात करें तो इसमें एक नया डुअल सिलेंडर सेटअप है जो इसके बूट स्पेस को अधिक खाता भी नहीं है। इसके बाद भी इस कार में आपको काफी बूट स्पेस मिलता है। इसमें तेजी से रिफिलिंग, ईंधन और मॉड्यूलर ईंधन फिल्टर के बीच ऑटो स्विच है। वहीं रिफ्यूलिंग के दौरान माइक्रो स्विच के जरिए आप इंजन को बंद कर सकते हैं।

    Tata Altroz CNG इंजन

    Tata Altroz ​​CNG में ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन है, जो 76bhp की पॉवर और 97Nm की पीक टार्क जेनरेट करने की दावा करती है। यह बेस गैसोलीन यूनिट की तुलना में थोड़ा कम पॉवर और टॉर्क जेनरेट करेगी।

    खबरें और भी