यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ आएगी Tata Altroz CNG, ऑटो एक्सपो 2023 में हुई थी शोकेस
इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर की बात करें तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ईंधन और मॉड्यूलर ईंधन फिल्टर के बीच ऑटो स्विच है। Tata Altroz CN ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा की गाड़ियों की डिमांड दिन पर दिन तेजी से बढ़ते जा रही है। हाल के दिनो में टाटा ने ऑटो एक्सपो में अपनी आने वाले दो सीएनजी मॉडल को शोकेस किया था। Altroz CNG और Punch CNG , ये दोनों ही मॉडल इस साल लॉन्च होने वाले है। हालाकिं वाहन निर्मताा कंपनी ने अब तक इसके लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Altroz CNG इस साल के अंत तक शोरूम में आ जाएगी।
नया डुअल सिलेंडर सेटअप
इस मॉडल के बारें में बात करें तो इसमें एक नया डुअल सिलेंडर सेटअप है जो इसके बूट स्पेस को अधिक खाता भी नहीं है। इसके बाद भी इस कार में आपको काफी बूट स्पेस मिलता है। इसमें तेजी से रिफिलिंग, ईंधन और मॉड्यूलर ईंधन फिल्टर के बीच ऑटो स्विच है। वहीं रिफ्यूलिंग के दौरान माइक्रो स्विच के जरिए आप इंजन को बंद कर सकते हैं। आपको बता दे ये मॉडल अपने सेगमेंट में पहली लीकेज डिटेक्शन तकनीक के साथ आता है जो किसी भी रिसाव के समय में पेट्रोल पर स्विच कर जाता है।
Tata Altroz CNG
इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं सीएनजी मोड में, सेटअप 77PS की पावर और 95Nm का टार्क जनरेट प्रदान करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Tata Altroz CNG एक्सटीरियर और इंटीरियर
इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर की बात करें तो इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल वाले वेरिएंट की तरह ही इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, R16 मिलेगा। डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना और ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम भी इसमें मिलते हैं।
खबरें और भी
Tata Altroz रेसर वेरिएंट
वाहन निर्माता कंपनी सीएनजी वेरिएंट को लाने से पहले टाटा अल्ट्रोज़ रेसर वेरिएंट को लेकर आएगी। रेसर का मेन अट्रैक्शन ज्यादा पावरफुल, 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 120PS और 170Nm का टॉर्क बनाता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ FWD सिस्टम भी मिलता है।

