विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Altroz टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, पीछे का हिस्सा पूरी तरह आया नजर

By Ankit DubeyEdited By:
Updated: Wed, 29 May 2019 09:30 AM (IST)

Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक के नाम की घोषणा 2019 Geneva Motorshow के दौरान की गई थी और अब यह कुछ ही महीनों में भारत में लॉन्च की जाएगी

Tata Altroz टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, पीछे का हिस्सा पूरी तरह आया नजर
Tata Altroz टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, पीछे का हिस्सा पूरी तरह आया नजर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors इस साल देश में अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक के नाम की घोषणा 2019 Geneva Motorshow के दौरान की थी और अब यह कुछ ही महीनों में भारत में लॉन्च की जाएगी। 2019 Altroz को समान yellowish-gold शेड में देखा गया है, जिसमें Geneva में पेश किया गया था। हाल ही में Tata Altroz टेस्टिंग के दौरान नजर आई है और जिस हिसाब से इसे Geneva Motor Show में पेश किया गया था, ऐसे में लग रहा है कि भारतीय स्पेसिफिकेशन मॉडल वैश्विक स्पेसिफिकेशन Altroz जैसा ही समान होगा। टेस्टिंग के दौरान दिखा टॉप-स्पेक वेरिएंट लग रहा है और इसमें LED लाइटिंग के तौर पर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, इलेक्ट्रिकली ऑपरेबल ORVMs के साथ टर्न लाइट्स और LED टेललैंप्स दिए गए हैं।

Tata Altroz को कंपनी के नए ALFA Agile Light Flexible Advanced (ALFA) आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और यह पहला ऐसा मॉडल है जिसे नए प्लेटफॉर्म पर अंतर्गत बनाया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी का नया Impact Design 2.0 philosophy का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि Tata की Harrier में इस्तेमाल किया गया है।

तस्वीरों में कार के केबिन की जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है इसमें समान वही एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया जा सकता है जो Geneva में शोकेस किया गया था। अनुमानित फीचर्स के तौर पर इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के सात Apple CarPlay और Android Auto, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और दूसरे प्रीमियम फीचर्स का एक पैकेज दिया जा सकता है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tata Altroz में Nexon वाला पावरट्रेन दिया जा सकता है और इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होंगे। भारत में आने के बाद इस कार का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Honda Jazz और Hyundai i20 से होगा।

फोटो स्रोत: Team-bhp

यह भी पढ़ें:

Hyundai Kona EV इन 7 वजहों से बटोर रही है सुर्खियां, सिंगल चार्ज पर देगी 545 KM का माइलेज

TVS Apache RR 310 का नया अवतार हुआ लॉन्च, महेंद्र सिंह धोनी बने पहले ग्राहक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप