Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auto Expo 2023: Tata ने पेश कीं डॉर्क एडिशन,अल्ट्रोस और पंच सीएनजी जैसी गाड़ियां, जानिए क्यों है इनकी चर्चा

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 12:43 PM (IST)

    ऑटो एक्सपो 2023 में कई गाड़ियां पेश हुई है। कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने-अपने गाड़ियों को लॉन्च और पेश किया है। इंडिया एक्सपो मार्ट में टाटा ...और पढ़ें

    in auto expo 2023 TATA introduced many cars see list here
    in auto expo 2023 TATA introduced many cars see list here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स वर्तमान में देश में तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। अब कंपनी ईवी में भी अपने पैर जमा रही है। सीएनजी में भी इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ती जा रही है। एसयूवी के डिजाइन के कारण कंपनी आजकल चर्चा में है। ऑटो एक्सपो में इसके कई मौजूदा कार मॉडलों को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी कॉन्सेप्ट कार पर भी काम कर रही है।

    Tata Sierra EV Concept

    सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो में टाटा की खास पेशकश रही। कंपनी ने इसके डिजाइन को काफी दमदार तरीके से बनाया है, जो इसे यूनिक बनाता है। इसे भविष्य के डिजाइन के हिसाब से भी इसे बनाया गया है। टाटा सिएरा ईवी का प्रोडक्शन वर्जन अगले दो साल में तैयार हो सकता है।

    Tata Harrier EV

    ऑटो एक्सपो में Tata Motors के पवेलियन में Harrier EV को भी प्रदर्शित किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि कार एक्सटीरियर के मामले में अपने शोकेस मॉडल जैसी ही है। कंपनी इसके केबिन लेआउट पर काम कर रही है। एसयूवी के रूप में हैरियर 2024 के अंत तक या 2025 तक एक ब्लॉकबस्टर कार हो सकती है।

    Tata Punch CNG

    टाटा पंच सीएनजी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश की गई है। इसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लॉन्च के बाद टाटा गाड़ियों की ब्रिकी और बढ़ सकती है। पंच में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बना हुआ है, जो सीएनजी मोड में 77 एचपी की पावर और 97 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह पेट्रोल-ओनली मोड में 86 hp और 113 Nm से थोड़ा कम है, लेकिन इसके बूट में ट्विन-सिलेंडर सेटअप होगा।

    खबरें और भी

    Tata Altroz CNG

    Altroz ​​CNG आधिकारिक लॉन्च के लिए अब तैयार है। हैचबैक Tata Motors के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। डुअल-CNG सिलेंडर सेट-अप के कारण इसकी स्पीड और बढ़ जाती है।

    Tata Safari Facelift Dark Edition

    टाटा सफारी का डार्क एडिशन पहले से काफी बदल चुका है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए है। कार में सबसे बड़े बदलाव में से एक ये है कि इसमें ADAS सुइट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, एक नया और बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। कंपनी ने इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है।

    ये भी पढ़ें-

    AUTO EXPO 2023 : बजट को करें तैयार! टाटा और मारुति लेकर आने वाली है अपनी दमदार सीएनजी कारें

    AUTO EXPO 2023 : ऑटो एक्सपो में रहा इलेक्ट्रिक कारों का जलवा, लॉन्च हुई ये शानदार गाड़ियां