Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Safari और Harrier को July 2024 में खरीदने का बेहतरीन मौका, कम कीमत के साथ मिल रहे लाखों रुपये के Discount Offers

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 04:29 PM (IST)

    Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन SUV को ऑफर किया जाता है। लेकिन July 2024 में कंपनी की Safari और Harrier को खरीदने पर तगड़ा फायदा हो स ...और पढ़ें

    July 2024 में टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी रेंज पर दे रही लाखों रुपये बचाने का मौका।
    July 2024 में टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी रेंज पर दे रही लाखों रुपये बचाने का मौका।

    HighLights

    1. Tata Motors ने लॉन्‍च किया King OF SUV फेस्टिवल
    2. Tata Safari और Harrier पर मिल रहा लाखों रुपये का Discount

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स की ओर से भारत में कई दमदार SUV को ऑफर किया जाता है। July 2024 में कंपनी की ओर से King OF SUV नाम से फेस्टिवल को शुरू किया गया है, जिसमें कंपनी की ओर से लाखों रुपये के Discount Offers दिए जा रहे हैं। साथ ही दो SUV की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इस महीने Tata की SUV को खरीदने पर ग्राहकों को कितना फायदा होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Tata ने शुरू किया King Of SUV फेस्टिवल

    टाटा मोटर्स की ओर से जुलाई 2024 में 20 लाख एसयूवी की बिक्री होने पर फेस्टिवल को शुरू किया गया है। कंपनी ने इस फेस्टिवल का नाम King OF SUV रखा है। इसके तहत ICE और Electric SUV पर लाखों रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस फेस्टिवल के तहत 31 जुलाई 2024 तक फायदा लिया जा सकता है।

    अधिकारियों ने कही यह बात

    टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा कि एसयूवी सेगमेंट की समझ और हर ग्राहक की ज़रूरत के हिसाब से सही उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता, हमें इस सेगमेंट में लगातार अपना नेतृत्व बनाए रखने में मदद करती है। हमारी मल्टी पावरट्रेन रणनीति के साथ हमारा दृष्टिकोण भारतीय ग्राहकों को विश्व स्तरीय एसयूवी ऑफर करना है जो मज़बूत, सुरक्षित और तकनीकी रूप से बेहतरीन हैं। दो मिलियन एसयूवी की बिक्री का आंकड़ा हासिल करना इसका प्रमाण है और एसयूवी श्रेणी के भविष्य के विकास की गति निर्धारित करता है।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा फैसला, Hybrid कार खरीदने वालों को होगी लाखों रुपये की बचत, जानें पूरी डिटेल

    Tata ने कम की कीमत

    टाटा मोटर्स ने अपनी दो दमदार SUV Tata Safari और Tata Harrier की कीमतों को भी कम किया है। अब कंपनी ने अपनी Harrier एसयूवी की शुरूआती कीमत 14.99 लाख रुपये रखी है और Safari को 15.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक Harrier की कीमतों में 50 हजार रुपये और Safari की कीमत में 70 हजार रुपये कम किए गए हैं।

    खबरें और भी

    कितना मिल रहा Discount

    कंपनी की ओर से अपनी सभी एसयूवी पर इस महीने में 1.4 लाख रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की Electric SUV पर भी डिस्‍काउंट दिए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- EV Offers: Tata की Electric Car और SUV को July 2024 में खरीदने पर होगी लाखों रुपये की बचत, जानें क्‍या है Discount offer