Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Curvv EV की रेंज और बैटरी पैक डिटेल्स आई सामने, 10 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 100km

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 09:00 PM (IST)

    Tata Curvv EV की ड्राइविंग रेंज और बैटरी पैक की डिटेल्स सामने आई है। जिसके मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकती है। इसके स ...और पढ़ें

    Tata Curvv EV की ड्राइविंग रेंज की डीटेल्स।
    Tata Curvv EV की ड्राइविंग रेंज की डीटेल्स।

    HighLights

    1. टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन होगा।
    2. भारत में इसकी कीमत 7 अगस्त को बताई जाएगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमतें भारत में 7 अगस्त को बताई जाएगी। इसके बाद अगले महीने के अंत में ICE डेरिवेटिव की कीमत का खुलासा किया जाएगा। कीमते सामने आने से पहले टाटा कर्व ईवी की संभावित ड्राइविंग रेंज और बैटरी पैक की डिटेल्स सामने आई है। आइए जानते है इसके बारे में।

    क्या होगा ड्राइविंग रेंज

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्व ईवी में दो बैटरी बैक ऑप्शन दिया गया है। इसके टॉप-स्पेक वर्जन में 55kWh यूनिट हो सकती है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ी हुई हो सकती है। यह बेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने के बाद 600 किमी की रेंज देखने के लिए मिल सकती है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग मिलेगा। जिसकी वजह से SUV 10 मिनट की चार्जिंग में 100 किमी तक का रेंज देगी। कर्व ईवी की लोअर-स्पेक वर्जन की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- X-Trail के बाद एक और Electric SUV को लाने की तैयारी में Nissan, होंगे बेहतरीन फीचर्स और मिलेगी 500 किलोमीटर की रेंज

    क्या होंगे फीचर्स

    कर्व ईवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और बहुत कुछ देखने के लिए मिलेगा।

    कितनी होगी कीमत

    टाटा कर्व ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख से लेकर 24 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसकी बिक्री शुरू होने के बाद इसकी BYD Atto 3, MG ZS EV, महिंद्रा XUV400 और हुंडई क्रेटा EV और होंडा एलिवेट EV जैसी आने वाली कारों से टक्कर देखने के लिए मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- Skoda की इस सेडान कार को मिलेगा मिड लाइफ अपडेट, Facelift में मिलेंगे नए फीचर्स

    खबरें और भी