यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment के बाद ले आएं Tata Curvv EV, पढ़ें पूरा फाइनेंस प्लान
टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही Tata Curvv EV को लॉन्च किया गया है। प्रमुख वाहन निर्माता की इस कूप एसयूवी के बेस वेरिएंट Tata Curvv EV Creative 45 को ...और पढ़ें

HighLights
- Tata Curvv EV के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है
- दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे रुपये
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से अगस्त 2024 में ही Tata Curvv EV को ही लॉन्च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Creative 45 को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कीमत
टाटा मोटर्स की ओर से Tata Curvv EV के Creative 45 वेरिएंट को 17.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 73 हजार रुपये इंश्योरेंस और TCS चार्ज के 17490 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Tata Curvv EV Creative 45 on road price करीब 18.40 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Tata Motors भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी, Curvv ICE से लेकर Punch Facelift तक
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Creative 45 को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 16.40 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 16.40 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 26137 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
.jpg)
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 8.7 फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 16.40 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 26137 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Curvv EV Creative 45 के लिए करीब 5.55 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 23.95 लाख रुपये हो जाएगी।