यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ 15 मिनट के चार्ज में 150 किमी की रेंज, Tata Curvv EV के सभी वेरिएंट के फीचर्स और कीमत जान लीजिए
Tata Curvv EV Variant-wise Explained 7 अगस्त को टाटा कर्व ईवी के भारतीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। हम यहां पर इसके सभी वेरिएंट के साथ आने वाले पावर ...और पढ़ें

HighLights
- Tata Curvv EV के 45 kWh बैटरी पैक की रेंज 502 km है।
- Tata Curvv EV के 55 kWh बैटरी पैक की रेंज 585 km है।
- ये दोनों डीसी फास्ट चार्जर से महज 40 मिनट में चार्ज हो जाती है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Curvv EV को भारत में पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV-कूप को 7 अगस्त को लॉन्च हो चुकी है। टाटा मोटर्स ने कर्व ईवी को टो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लाई गई है, जो 45 kWh (मीडियम रेंज) और 55 kWh (लॉन्ग रेंज) है। इसे कुल चीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जो क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड प्लस है। आइए Tata Curvv EV के वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन की डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
वैरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन
टाटा कर्व ईवी को 5 पावरट्रेल ऑप्शन के साथ लाया गया है, जो क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड, एक्म्पलिश्ड प्लस एस, एम्पावर्ड प्लस, एम्पावर्ड प्लस एस है। इसमें से क्रिएटिव 45 kWh बैटरी पैक, एक्म्पलिश्ड और एक्म्पलिश्ड प्लस एस 45 kWh और 55 kWh दोनों बैटरी पैक, एम्पावर्ड प्लस और एम्पावर्ड प्लस एस 55 kWh बैटरी पैक के साथ आती है।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने किया Citroen Basalt की कीमत का खुलासा, वायरलेस Apple CarPlay और छह एयरबैग से है लैस
कौन-सी बैटरी पैक कितनी देती है रेंज?
टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी पैक के साथ लाया गया है। इसका 45 kWh बैटरी पैक एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो 150 ps की पावर और 215 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। यह बैटरी पैक 502 km की रेंज देती है। वहीं, इसका 55 kWh बैटरी पैक भी एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जो 167 PS की पावर और 215 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। यह बैटरी पैक 585 km का रेंज देती है।
कितनी देर में होती है चार्ज?
टाटा कर्व ईवी के 45 kWh बैटरी पैक को 7.2 kW AC से 0 से 100 फीसद चार्ज होने में 6.5 घंटे लगते है और डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज करने में 40 मिनट का समय लगता है। वहीं, 55 kWh बैटरी पैक को 7.2 kW AC से 0 से 100 फीसद चार्ज होने में 7.9 घंटे का समय लगता है और डीसी फास्ट चार्जर से महज 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
खबरें और भी

टाटा कर्व ईवी के सेफ्टी और अन्य फीचर्स
कर्व ईवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-स्पीकर वाला जेबीएल-ट्यून्ड साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और फ्लश-टाइप डोर हैंडल भी दिया गया है। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ECC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टाटा कर्व ईवी की कीमत
टाटा कर्व 7 वेरिएंट में उपलब्ध है। टाटा Curvv EV Creative 45 की एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये, Curvv EV Accomplished 45 की कीमत 18.49 लाख रुपये, Curvv EV Accomplished 55 की कीमत 19.25 लाख रुपये, Curvv EV Accomplished Plus S 45 की कीमत 19.29 लाख रुपये, Curvv EV Accomplished Plus S 55 और 19.99 लाख रुपये, Curvv EV Empowered Plus 55 की कीमत 21.25 लाख रुपये और Curvv EV Empowered Plus A 55 की कीमत 21.99 लाख रुपये है। यह सभी कीमते एक्स-शोरूम है।