यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फुल चार्ज में दिल्ली से मनाली पहुंचेगी Tata की नई Curvv EV, जानें कब हो सकती है लॉन्च
देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्मातओं में शामिल Tata Motors की ओर से जल्द ही नई Electric SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कब तक और कितनी रेंज के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
जल्द आएगी Tata Curvv EV
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से जल्द ही कर्व ईवी को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन को फरवरी 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में शोकेस किया गया था। हालांकि वह इसका आईसीई वर्जन था, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके आईसीई वेरिएंट के कुछ समय बाद कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी ला सकती है।
हो रही है टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अभी इस कूपे एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। एक बार टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को पेश किया जाएगा। फिलहाल इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसमें इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Maruti Swift Facelift: पुरानी के मुकाबले 2024 Swift में मिलेंगे ये चार बड़े बदलाव, जानें डिटेल
कैसे होंगे फीचर्स
कूपे एसयूवी का डिजाइन इसके आईसीई वेरिएंट और इलेक्ट्रिक पंच से मिलता हुआ होगा। जिसमें अग्रेसिव लोअर ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप, क्लैमशेल शेप का हुड होगा। इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, एलईडी टेल लाइट्स और कर्व की तरह कूपे स्टाइल रूफलाइन होगी।
खबरें और भी
कितनी दमदार मोटर और बैटरी
कंपनी अपनी इस मिड साइज इलेक्ट्रिक कूपे स्टाइल एसयूवी में नेक्सन से बड़ा बैटरी पैक और मोटर देगी। जिसको फुल चार्ज के बाद करीब 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक इसमें 50kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 116 किलोवाट की पावर मिल सकती है। यह लिक्विड कूल्ड, आईपी-67 रेटिंग की क्षमता की बैटरी और मोटर के साथ आ सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
किनसे होगा मुकाबला
कंपनी की ओर से कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन का सीधा मुकाबला जल्द आने वाली हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति ईवीएक्स, सिट्रॉएन बेसाल्ट ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को कंपनी फेस्टिव सीजन के आस पास पेश कर सकती है।