Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    50 डिग्री वाली चिलचिलाती गर्मी से लेकर बर्फीले इलाकों तक, Tata Curvv कर रही है कमाल; देखिए VIDEO

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 10:00 AM (IST)

    वीडियो में कर्व की गहरे पानी में चलने की क्षमता को दर्शाया गया है। यह वाटर-वेडिंग टेस्ट ब्रांड के RD सेंटर में किया गया है। इसके अलावा यह रिवर्स गियर ...और पढ़ें

    Tata Motors लगातार कर्व एसयूवी के टीजर जारी कर रही है।
    Tata Motors लगातार कर्व एसयूवी के टीजर जारी कर रही है।

    HighLights

    1. Tata Curvv को हैरियर और नेक्सन के बीच में प्लेस किया जाएगा।
    2. कर्व को जैसलमेर और लद्दाख के आसपास चलाते हुए दिखाया गया है।
    3. टेस्ट म्यूल्स पर अलग-अलग तरह के अंडरहुड वेंटिलेशन ओपनिंग दिखाए गए हैं।

     ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही Curvv SUV को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे हाल ही में हुई Bharat Mobility Expo में टीज किया था। कार निर्माता पिछले कुछ समय से इसका परीक्षण कर रहा है। स्पाईशॉट्स ने इसके सिल्हूट का खुलासा किया है, जिसने लोगों के अंदर कर्व को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

    Tata Curvv का वाटर वेडिंग टेस्ट 

    आगामी टाटा कर्व एक कूप एसयूवी होगी, जो हैरियर और नेक्सन के बीच प्लेस की जाएगी। भारतीय बाजार में यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने वाली है। ब्रांड ने अपने ऑफिशियल YouTube Channel पर इसका नया वीडियो टीज किया है।

    वीडियो में कर्व की गहरे पानी में चलने की क्षमता को दर्शाया गया है। यह वाटर-वेडिंग टेस्ट ब्रांड के R&D सेंटर में किया गया है। इसके अलावा, यह रिवर्स गियर में भी 50% ढलान को आसानी से पार कर लेती है। पूरी संभावना है कि कर्व मिड-साइज एसयूवी स्पेस में एक मजबूत दावेदार होगी।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Exter ने इंडियन मार्केट में पूरा किया एक साल का सफर, विशेष मौके पर नाइट एडिशन लॉन्च

    सर्दी-गर्मी में जबरदस्त परफॉरमेंस 

    नए वीडियो में कर्व को जैसलमेर और लद्दाख के आसपास चलाते हुए दिखाया गया है। एसयूवी को चिलचिलाती गर्मी और ठंड दोनों में सहजता से काम करते हुए दिखाया गया है, जो विभिन्न जलवायु में प्रदर्शन और विश्वसनीयता बनाए रखने की इसकी क्षमता को दर्शाता है।

    खबरें और भी

    जैसलमेर में शूट किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि तापमान 50 डिग्री सेल्सियस था, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह समुद्र तल से 17,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर -20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक था। ये नंबर्स टाटा मोटर्स की कर्व को दोनों ही स्थितियों में बेहतर परफॉरमेंस देने का दावा करते हैं। हालांकि, लॉन्च के बाद ही हम इसकी रियल वर्ल्ड टेस्टिंग कर पाएंगे।

    नई डिटेल्स आईं सामने 

    वीडियो में टेस्ट म्यूल्स पर अलग-अलग तरह के अंडरहुड वेंटिलेशन ओपनिंग दिखाए गए हैं, जो कई पावरट्रेन विकल्पों का संकेत देते हैं। डैशबोर्ड पर Curvv EV का बैटरी इंडिकेटर भी दिखाया गया है। कर्व में स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल शिफ्टर्स और सिटी, इको और स्पॉट जैसे ड्राइविंग मोड के लिए रोटरी डायल भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- 2024 Skoda Kodiaq ने Euro NCAP में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, जल्द भारतीय बाजार में मारेगी एंट्री