यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tata Curvv का वेटिंग पीरियड बढ़ा, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार
भारतीय बाजार में टाटा कर्व के लॉन्च होने के बाद से ही इसकी डिमांड बनी हुई है। इसके लिए लोगों को 4 से 8 सप्ताह के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ...और पढ़ें

HighLights
- Tata Curvv का वेटिंग पीरियड 4-8 सप्ताह तक है।
- 125hp टर्बो-पेट्रोल, डीजल DCT वेरिएंट का वेटिंग पीरियड ज्यादा है।
- Tata Curvv Ev का वेटिंग पीरियड अब एक महीना हो गया है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Curvv के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट को भारतीय मार्केट में 2 सितंबर को लॉन्च हुई थी। यह मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में आती है, लेकिन एक अनोखे कूप-जैसे फॉर्म फैक्टर के साथ। भारतीय बाजार में टाटा कर्व हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों को टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है। हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि अगर आप सितंबर में इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो डिलिवरी के लिए कितना इंतेजार करना पड़ेगा।
Tata Curvv: किस वेरिएंट के लिए कितना इंतेजार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Curvv की वेटिंग पीरियड दो महीने तक है, जो वेरिएंट और पावरट्रेन पर निर्भर करती है।
- टाटा कर्व के 120hp टर्बो-पेट्रोल MT और डीजल MT वेरिएंट का वेटिंग पीरियड करीब 4 सप्ताह तक का है,
- टाट कर्व के एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 सप्ताह के लिए है।
- टाटा कर्व DCT ऑटो के साथ 120hp टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 सप्ताह तक का है।
- टाटा कर्व 125hp टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 सप्ताह तक का है।
- टाटा कर्व 125hp टर्बो-पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन दोनों के ऑटोमैटिक वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 सप्ताह तक का है।
- Tata Curvv के ICE यानी पेट्रोल-डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम की कीमत 10 लाख रुपये से 19 लाख रुपये तक का है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल और CNG के इंजन, माइलेज और कीमत में कितना है अंतर
Tata Curvv EV: वेटिंग पीरियड
टाटा कर्व ईवी के लॉन्च होने के बाद से अब जाकर इसके वेटिंग पीरियड में कमी आई है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए आपको पहले 2 महीने तक का इंतेजार करना पड़ रहा था। वहीं, अब इसके लिए आपको सिर्फ 1 महीने का इंतेजार करना पड़ेगा। हाल में टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये के बीच है।