Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Motors की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Safari पर सबसे ज्यादा छूट

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 03:00 PM (IST)

    टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर अगस्त 2024 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके नेक्सन हैरियर सफारी पंच जैसे मॉडल पर अच्छी छूट दी जा रही है। इन सभी में से क ...और पढ़ें

    अगस्त 2024 में टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर।
    अगस्त 2024 में टाटा मोटर्स की गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर।

    HighLights

    1. टाटा नेक्सन का माइलेज 17.44 kmpl है।
    2. Tata Harrier का माइलेज 17 kmpl है।
    3. टाटा पंच का माइलेज 19 kmpl है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अगस्त में अपनी कई गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही है। जिसमें नेक्सन, हैरियर, सफारी, पंच, टियागो, टिगोर मॉडल शामिल है। टाटा की तरफ से इन गाड़ियों में से किसी पर 70 हजार रुपये की छूट तो किसी पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि टाटा के किस मॉडल पर कितना छूट मिल रहा है।

    अगस्त 2024 में Tata Safari पर डिस्काउंट

    Tata Safari पर अगस्त महीने में 70,000 से 1.40 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट एसयूवी के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट पर दी जा रही है। टाटा की यह गाड़ी 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो डीजल के इंजन के साथ आती है, जो 170hp की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    यह भी पढ़ें- गाड़ी का माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, हर महीने होगी बंपर बचत

    अगस्त 2024 में Tata Harrier पर छूट

    Tata Harrier पर अगस्त 2024 में 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। यह डिस्काउंट इसके सभी वेरिएंट पर मिल रहा है। इसमें 2.0-लीटर डीजल का इंजन दिया गया है, जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके यूनिट को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

    अगस्त 2024 में Tata Nexon पर छूट

    अगस्त 2024 में Tata Nexon पर 16,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसे दो इंजन के साथ पेश किगा है। इसका 1.5-लीटर डीजल वाला इंजन 115hp की पावर और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 120hp की पावर देता है। कंपनी दावा करती है कि उनकी यह गाड़ी 17.44 kmpl तक का माइलेज देती है।

    खबरें और भी

    अगस्त 2024 में Tata Tiago पर छूट

    इस महीने Tata Tiago पर 60,000 रुपये तक की छूट मिर रही है। जिसमें जिसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज/स्क्रैपेज लाभ और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टियागो 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें CNG ऑप्शन भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें- नई कार खरीदने जा रहे हैं? सही इंश्योरेंस चुनने के लिए अपनाएं ये तरीके

    अगस्त 2024 में Tata Tigor पर छूट

    अगस्त 2024 में टिगोर पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह टियागो की तरह ही 1.2-लीटर NA पेट्रोल और पेट्रोल+CNG पावरट्रेन के साथ आती है। टिगोर 6.30 लाख रुपये से 9.55 लाख रुपये के बीच आती है।

    अगस्त 2024 में Tata Punch पर छूट

    अगस्त 2024 में टाटा पंच प्योर और प्योर रिदम वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी पर 18,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये तक है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी आती है।