विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Motors ग्रुप की वैश्विक थोक बिक्री में आई गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन

By Ankit DubeyEdited By:
Updated: Thu, 11 Apr 2019 10:05 AM (IST)

Tata Motors की कुल थोक बिक्री जिसमें जैगुआर लैंड रोवर भी शामिल है की 145459 यूनिट्स रही है

Tata Motors ग्रुप की वैश्विक थोक बिक्री में आई गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन
Tata Motors ग्रुप की वैश्विक थोक बिक्री में आई गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Motors ने आधिकारित तौर पर घोषणा की है कि उसने वैश्विक थोक बिक्री के मामले में मार्च महीने में 5 फीसद की गिरावट दर्ज की है। पिछले महीने Tata Motors की कुल थोक बिक्री, जिसमें जैगुआर लैंड रोवर भी शामिल है, की 1,45,459 यूनिट्स रही है। मार्च 2018 समान अवधि में यह आंकड़ा 1,53,114+ यूनिट्स का रहा है।

कंपनी के पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री 9 फीसद की गिरावट के साथ 88,314 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 97048 वाहनों का था। इसमें जैगुआर लैंड रोवर और CJLR (JLR और चेरी ऑटोमोबाइल्स का JV) की संयुक्त थोक बिक्री भी शामिल है जिसकी मार्च 2019 में 70,171 यूनिट्स बेची गई हैं। इसके अलावा Jaguar की थोक बिक्री बीते महीने 20,985 वाहनों की रही है। वहीं, Land Rover की थोक बिक्री 49,186 वाहनों की रही है।

दूसरी ओर मार्च 2019 में सभी Tata Motors के कमर्शियल वाहनों और Tata Daewoo रेंज के वैश्विक थोक बिक्री 57,163 वाहनों तक पहुंच गई है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 57,740 वाहनों का रहा है। कंपनी की भारतीय बाजार में परफॉर्मेंस Tata Motors की CV और PV की संयुक्त बिक्री 1 फीसद की गिरावट के साथ 68,709 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 69,409 यूनिट्स का रहा था।

यह भी पढ़ें:

Mahindra Thar के नए अवतार की चल रही है टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च

BMW 620d Gran Turismo भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 63.90 लाख