Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया नया Tata Ace Pro, सबसे किफायती मिनी ट्रक की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 02:43 PM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में भी वाहनों को ऑफर क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तकनीक में मिलेगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहन ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से हाल में ही Tata Ace Pro को बाजार में लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत और तकनीक को दिया गया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुआ Tata Ace Pro

    टाटा मोटर्स की ओर से मिनी ट्रक सेगमेंट में Tata Ace Pro को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। इस मिनी ट्रक को सबसे किफायती मिनी ट्रक बताया जा रहा है।

    क्‍या है खासियत

    Tata Ace Pro की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तीनों तकनीक में ऑफर किया गया है। जिससे लोगों को अपनी जरुरत के मुताबिक विकल्‍प चुनने में सहायता मिलती है। इसमें 6.5 फीट का डेक दिया गया है जिसपर 750 किलोग्राम तक का सामान रखा जा सकता है। इसके साथ ही यह फैक्‍ट्री फिटेड लोड बॉडी विकल्‍पों के साथ ऑफर किया गया है।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इसमें 694 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 30 बीएचपी की पावर और 55 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन से 38 बीएचपी की पावर और 104 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में इसे 155 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सीएनजी विकल्‍प में पांच लीटर का अतिरिक्‍त पेट्रोल टैंक दिया गया है और सीएनजी इंजन के साथ यह 26 बीएचपी की पावर और 51 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।

    अधिकारियों ने कही यह बात

    टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि टाटा ऐस के लॉन्च ने भारत की कार्गो मोबिलिटी में क्रांति ला दी है। बिल्कुल नए टाटा ऐस प्रो के साथ हम सपने देखने वालों की नई पीढ़ी के लिए नए उद्देश्य के साथ इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। स्थिरता, सुरक्षा और लाभप्रदता के लिए डिज़ाइन किया गया ऐस प्रो अपने भविष्य की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार महत्वाकांक्षी उद्यमियों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अधिक कमाई की संभावना को खोलता है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    टाटा मोटर्स की ओर से नए Tata Ace Pro को 3.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।