Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Motors ने फरवरी 2024 में दर्ज की 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इन कारों की रही मांग

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 04:00 PM (IST)

    फरवरी 2024 में टाटा मोटर्स ने कुल 51321 कारें बेचीं जो 2023 के इसी महीने में 43140 कार यूनिट थीं। विशेष रूप से कंपनी ने पिछले महीने 6923 ईवी बेचीं जबक ...और पढ़ें

    Tata Motors ने फरवरी 2024 में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
    Tata Motors ने फरवरी 2024 में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि उसने फरवरी महीने में घरेलू भारतीय बाजार के अंदर कुल 51,276 यूनिट पैसेंजर व्हीकल सेल किए हैं, जो फरवरी 2023 से 20 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही कंपनी की EV सेल भी लगातार बढ़ रही है।

    Tata Motors की सेल्स रिपोर्ट

    फरवरी में टाटा मोटर्स ने कुल 51,321 कारें बेचीं, जो 2023 के इसी महीने में 43,140 कार यूनिट थीं। विशेष रूप से कंपनी ने पिछले महीने 6,923 ईवी बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 5,318 यूनिट ही सेल हुई थीं। घरेलू निर्माता नेक्सॉन ईवी, नेक्सॉन ईवी मैक्स, टियागो ईवी, टिगोर ईवी जैसे EVs को बेचती है। कंपनी की ईवी बिक्री में साल-दर-साल 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें- Hero ने अपने Vida V1 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया रीलॉन्च, V1 Pro से है 30 हजार रुपये सस्ता

    Harrier और Safari की अच्छी मांग

    पिछले साल के अंत में, सफारी और हैरियर एसयूवी को अधिक सुविधाओं और अधिक स्टाइलिश एक्सटीरियर डिजाइन के साथ अपडेट किया गया था। कंपनी ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इन मॉडल्स पर लगातार 5-स्टार स्कोर करते हुए आ रही है।

    यह भी पढ़ें- Hector की दम पर MG Motor ने फरवरी 2024 में दर्ज की 18 प्रतिशत की ग्रोथ, EVs का दबदबा

    खबरें और भी