Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Motors साल 2025 के अंत तक पेश करेगी 10 नई Electric Cars, जानिए क्या है कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:00 AM (GMT+05:30)

    Tata Motors द्वारा पुष्टि किए गए कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों में इस साल के अंत में आने वाली Curvv EV शामिल है। इसके अलावा हम उम्मीद कर सकते हैं कि टाटा मोटर ...और पढ़ें

    Tata Motors साल 2025 के अंत तक 10 नई Electric Cars पेश करेगी।
    Tata Motors साल 2025 के अंत तक 10 नई Electric Cars पेश करेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी Electric Car निर्माता कंपनी Tata Motors अगले साल के अंत तक 10 मॉडलों के साथ अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑटोमेकर ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश की गई अपनी वार्षिक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में पहले ही कई कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किए हैं और हमें उम्मीद है कि इनमें से अधिकांश मॉडल अगले साल के अंत तक प्रोडक्शन में आ जाएंगे।

    Tata Curvv EV से होगी शुरुआत 

    टाटा मोटर्स द्वारा पुष्टि किए गए कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों में इस साल के अंत में आने वाली Curvv EV शामिल है। इसके बाद Harrier EV और Safari EV आएगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट के आधार पर सिएरा ईवी भी पेश की जाएगी, जबकि Avinya पर आधारित मॉडल के भी अगले साल आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Tata Motors ने बनाई ऑटो मार्केट पर राज करने की प्लानिंग! 50 लाख नए Passenger Vehicle बेचेगी कंपनी

    इनको भी मिलेगा नया अवतार 

    इसके अलावा, हम उम्मीद कर सकते हैं कि टाटा मोटर्स अपनी मौजूदा ईवी रेंज में कॉस्मेटिक, फीचर और मैकेनिकल अपडेट करेगी। टाटा टियागो ईवी को अपग्रेड किया जाना है। वहीं, टिगोर, नेक्सन और पंच ईवी को भी नए मॉडल वर्ष के लिए अपडेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स अलग-अलग स्टैंडअलोन डीलरशिप के माध्यम से ईवी की रिटेल सेल कर रही है।

    EV के अलावा कंपनी के पास आईसी-इंजन के साथ पेशकश भी है। टाटा 2025 में कर्व का ICE संस्करण लाएगा, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। जल्द ही हैरियर और सफारी के पेट्रोल संस्करण लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी ईवी पर आक्रामक है, लेकिन अपने ICE-संचालित पोर्टफोलियो पर भी ध्यान देगी, जो ब्रांड के लिए वॉल्यूम का एक बड़ा हिस्सा लाता रहता है।

    खबरें और भी

    JLR का फ्यूचर प्लान 

    सिर्फ टाटा मोटर्स ही नहीं बल्कि उसका सहयोगी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (JLR) भी 2025 में अपने नए इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का खुलासा करेगा। पहली रेंज रोवर ईवी का इस साल के अंत में ग्लोबल डेब्यू होने वाला है, जिसके बाद अगले साल इसकी बिक्री शुरू होगी। नई जगुआर ईवी के फोर डोर जीटी होने की उम्मीद है, जिसके बाद ब्रांड की 'रीइमेजिन' रणनीति के तहत इलेक्ट्रिक एसयूवी और सेडान आएगी।

    यह भी पढ़ें- फुल टैंक में 1000 किलोमीटर से भी ज्यादा चलती हैं ये कार, जानिए इनकी कीमत और खासियत