Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Motors भारतीय बाजार में जल्द पेश करेगी 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, देखिए पूरी लिस्ट

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 08:59 AM (IST)

    Tata Motors भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Punch EV Curvv EV और Harrier EV को लॉन्च करने वाली है। Tata Punch EV कंपनी का अगला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट होने वाल ...और पढ़ें

    Tata Motors की ओर से 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की जाएंगी।
    Tata Motors की ओर से 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की जाएंगी।

    HighLights

    1. Tata Punch EV कंपनी का अगला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट होने वाला है।
    2. Tata Curvv EV के अगले साल बिक्री पर जाने की उम्मीद है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 3 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनमें Tata Punch EV, Curvv EV और Harrier EV शामिल है। अपने इस लेख में हम आपके लिए इन कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए, इनकी संबंधित डिटेल्स और लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जान लेते हैं।

    Tata Punch EV

    Tata Punch EV कंपनी का अगला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट होने वाला है और ये फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट की सुविधा देने वाली पहली टाटा ईवी बन जाएगी। आईसी-इंजन वाले सिब्लिंग की तुलना में इसे एक्सटीरियर अपडेट भी दिए जाएंगे। इसके अलावा Tata Punch EV को नए स्टीयरिंग व्हील, कैपेसिटिव एचवीएसी नियंत्रण, और एक बड़े टचस्क्रीन के साथ एडवांस इटीरियर दिया जाएगा। इसे दो बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है।

    Tata Curvv EV

    Tata Curvv EV के अगले साल बिक्री पर जाने की उम्मीद है और ये एक ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप से लैस हो सकती है, जो एक ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन और एक बार चार्ज में करीब 500 किमी की ड्राइविंग रेंज को सक्षम बनाता है। ये इस साल की शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर्व कॉन्सेप्ट के डिजाइन से काफी प्रभावित होगी। इसको 360-डिग्री कैमरा, एक बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल पेन सनरूफ और एडास जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- mParivahan और DigiLocker पर RC देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, साथ लेकर घूमने की नहीं होगी जरूरत

    कर्व के आईसीई संस्करण को ईवी के बाद 2024 में आने की संभावना है और ये 1.2 लीटर डीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस हो सकती है। ये इंजन 125 एचपी और 225 एनएम उत्पन्न करता है, जिसे एमटी या एटी के साथ जोड़ा जाता है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी पांच सीटों वाली मिडसाइज एसयूवी से होगा।

    खबरें और भी

    Tata Harrier EV

    टाटा ने 2023 ऑटो एक्सपो में हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट को पेश किया था। इसमें 4×4 क्षमता होने का समर्थन किया गया है। हैरियर ईवी 2024 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसकी रेंज 500 किमी से अधिक हो सकती है और उम्मीद है कि इसके इंटीरियर में हैरियर आईसीई फेसलिफ्ट के साथ कई समानताएं होंगी। हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभाी तक सामने आई बाकी है।

    यह भी पढ़ें- Ducati Multristrada V4 Rally भारत में लॉन्च, बड़े फ्यूल टैंक के साथ मिला ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस